{"_id":"661b8e81a0b426557c0b400b","slug":"up-heavy-rain-in-moradabad-akhilesh-meeting-venue-filled-with-water-sp-workers-gathered-spot-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद में जोरदार बारिश, अखिलेश यादव के सभा स्थल पर भरा पानी, सपा कार्यकर्ता मौके पर जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद में जोरदार बारिश, अखिलेश यादव के सभा स्थल पर भरा पानी, सपा कार्यकर्ता मौके पर जुटे
Sun, 14 Apr 2024 02:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:15 PM IST
सार
मुरादाबाद में तेज बारिश का असर चुनाव प्रचार पर भी पड़ा है। अखिलेश यादव की होने वाली जनसभा के स्थल पर जलभराव हो गया। हवा के कारण मंच का स्वरूप भी बिगड़ गया। बसपा प्रमुख मायावती की रैली कल होगी। जिस जगह पर इसका आयोजन होना है वहां भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में सपा के जनसभा स्थल पर भरा पानी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मुरादाबाद में अचानक मौसम बदलने के बाद झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर भारी जलभराव हुआ है। इसका असर चुनाव प्रचार पर भी पड़ा है। रविवार को मुरादाबाद के जीआईसी मैदान में सपा नेता अखिलेश यादव स्थानीय प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में जनसभा करने वाले हैं।
विज्ञापन
बारिश के चलते जनसभा स्थल पर पानी भर गया है। हवा के कारण मंच भी धराशायी होने की कगार पर पहुंच गया है। उसे कार्यकर्ता ठीक करने में जुटे हैं। जनसभा में भाग लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। खराब मौसम के कारण अखिलेश का हेलीकॉप्टर पहुंचेगा या नहीं यह साफ नहीं हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इसके बाद हल्की हवा चलने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। 2019 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती के बीच सपा के अध्यक्ष आखिलेश यादव मुरादाबाद पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती भी जनसभा करेंगी। सपा ने जनसभा के लिए जीआईसी का मैदान जबकि बसपा ने रामलीला ग्राउंड को चुना है। भारी बारिश होने के कारण दोनों जगहों पर जलभराव हो गया है। सपा कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर पहुंच गए हैं।