फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Girl was tricked into drinking intoxicating substance, did dirty work when she became unconscious

UP: युवती को धोखे से पिलाई नशीली चीज, बेहोश होने पर किया गंदा काम, अब वीडियो दिखा संबंध बनाने का बना रहा दवाब

Thu, 07 Dec 2023 09:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 09:56 AM IST
सार

युवती ने बताया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसे ब्लैकमेल किया। वह लगातार संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Girl was tricked into drinking intoxicating substance, did dirty work when she became unconscious
मुरादाबाद में आया सनसनीखेज मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अमरोहा के एक युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती के बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली।

विज्ञापन


जिसके जरिए आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने बताया कि वह शादियों में दुल्हन को मेहंदी लगाने का काम करती है। अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के अर्तापुर फाटक के पास रहने वाला ईश्वर मझोला के बुद्धि विहार क्षेत्र में स्थित एक टैटू स्टूडियो में उसके सहायक के रूप में काम करता था।
विज्ञापन


आरोपी ईश्वर का उसके घर भी आना-जाना था। 20 जून 2023 को सुबह करीब 11 बजे ईश्वर उसके घर कोल्डड्रिंक लेकर पहुंच गया। उस वक्त पीड़िता के घर में कोई मौजूद नहीं था। आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक पिला दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली। होश में आने पर युवती ने खुद को निर्वस्त्र पाया। तब उसने आरोपी ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात की तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर वह किसी शिकायत करेगी तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।


इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसे ब्लैकमेल किया। वह लगातार संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। युवती ने परेशान होकर उसने अपने माता-पिता से आपबीती सुनाई। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed