फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Double Murder Rocks Rampur; Bodies of Business Couple Found with Gunshot Wounds; Forensic Team Arrives

UP: रामपुर में डबल मर्डर से सनसनी, कारोबारी दंपती के गोली लगे शव मिले, पुलिस और फाॅरेसिंक टीम कर रही जांच

Thu, 21 May 2026 10:28 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 21 May 2026 10:28 AM IST
सार

शाहबाद के मुख्य बाजार में बर्तन व्यापारी और उनकी पत्नी के गोली लगे शव छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर 315 बोर की रायफल और स्टील का डंडा मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
UP: Double Murder Rocks Rampur; Bodies of Business Couple Found with Gunshot Wounds; Forensic Team Arrives
शाहबाद में कारोबारी दंपती की जान गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहबाद के मुख्य बाजार में बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी और उनकी पत्नी नेहा रस्तोगी के गोली लगे शव मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पड़े मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार करीब साढ़े सात बजे फायरिंग की आवाज सुनकर बेटा पीयूष रस्तोगी, बेटी कृषि रस्तोगी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दंपती रक्तरंजित हालत में मृत पड़े मिले।
विज्ञापन




घटनास्थल पर 315 बोर की रायफल और स्टील का डंडा भी पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही माैके पर भारी भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ देवकीनंदन और कोतवाल प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed