फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: BJP serious about Rampur-Sambhal and Moradabad seats, Home Minister Amit Shah gave mantras for victory

UP: बीजेपी रामपुर-संभल और मुरादाबाद सीट को लेकर गंभीर, गृहमंत्री अमित शाह ने टटोली नब्ज.. दिए जीत के मंत्र

Thu, 04 Apr 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

भाजपा कोर कमेटी की बैठक मुरादाबाद में हुई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह ने भाग लिया। बैठक में मुरादाबाद, रामपुर और संभल सीट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इन सीटों पर विजयी पाने के लिए शाह ने पदाधिकारियों को कई प्रकार की जानकारियां दी। इसके लिए एक रोडमैप भी तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
UP: BJP serious about Rampur-Sambhal and Moradabad seats, Home Minister Amit Shah gave mantras for victory
मुरादाबाद में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोर कमेटी की बैठक के दौरान 40 मिनट में लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र बताया। साथ ही मंडल की रामपुर, संभल और मुरादाबाद सीट पर वरिष्ठ नेताओं को अधिक ध्यान देने की हिदायत दी है। पार्टी की उच्च स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार मंडल में रामपुर सीट पर कांटे की टक्कर है।

विज्ञापन

 

दूसरे नंबर पर संभल लोकसभा सीट को रखा गया है। तीसरे नंबर पर मुरादाबाद सीट को रखा गया है। रामपुर को डी कैटेगरी, मुरादाबाद और संभल को सी कैटेगरी में अंकित करते हुए विशेष रणनीति अपनाई जा रही है। रामपुर उप चुनाव में भाजपा ने यह सीट जीत ली थी लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा यह सीट हार गई थी। इसी प्रकार संभल और मुरादाबाद सीट भाजपा हार चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय रिपोर्ट के आधार पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने पुराने प्रत्याशियों पर दाव खेला है। तीनों सीटों पर विशेष ध्यान देने के लिए कलस्टर से लेकर स्थानीय संगठन के नेता बूथ मैनेजमेंट को दुरुस्त करेंगे। स्थानीय नेताओं ने रिपोर्ट दी कि अभी 80 प्रतिशत पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। इस मामले में सौ प्रतिशत पन्ना प्रमुख बनाकर वोट डलवाने पर विशेष ध्यान देने की केंद्रीय गृह मंत्री ने हिदायत दी है।

 

विज्ञापन

मुरादाबाद को लेकर भाजपा नेता ज्यादा खुशफहमी में थे लेकिन अंदरूनी रिपोर्ट की जानकारी मिलने पर गंभीर हो गए। बताया गया कि मुरादाबाद को अभी और काम करने की जरूरत है। पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान सर्वे कराती रहती है। उनको नए नए फीडबैक भी मिले हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा अमरोहा, नगीना और बिजनौर लोकसभा सीट को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है। हालांकि पार्टी के नेता चर्चा कर रहे थे लेकिन उनका यह कहना था कि इस प्रकार की रिपोर्ट बाहर आने पर संबंधित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी।

 

बूथों को जीतने के लिए गुजरात मॉडल अपनाएंगे : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हर बूथ को जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को गुजरात मॉडल अपनाना होगा। विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेंगे। हर बूथ को जीतने के लिए 300 परिवारों से संपर्क कर प्रधानमंत्री की चिट्ठी सौंपेगे। चार-चार बार संपर्क कर मतदान कराने का कार्य कराएंगे।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेम वंडरलैंड पुल के नजदीक स्थित होटल में मेरठ, सहारनपुर और ब्रज मंडल के 17 लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी से जुड़े नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश का संगठन मजबूत है लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेताओं को बूथ को मजबूत करना होगा। छह दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस है। इस दिन पार्टी के सभी नेता अपने-अपने बूथ पर जाएंगे। पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकर चाय पिएंगे।

 

प्रत्येक परिवारों से मिलने के लिए रणनीति अपनाएंगे। एक पन्ने में 60 मतदाता होते हैं। हर बूथ के 20 पन्नों से जुड़े 300 परिवारों से चुनाव के पहले चार बार संपर्क करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी घर-घर पहुंचाएंगे। इस कार्य में ब्लाॅक प्रमुख, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी लेंगे। इसकी मानीटरिंग प्रदेश स्तर से की जाएगी। माइक्रो मैनेजमेंट के तहत वोट डलवाना होगा। यदि बूथ जीते तो लोकसभा अवश्य जीतेंगे। उन्होंने गुजरात मॉडल की जानकारी दी।

 

बताया कि यह मॉडल भाजपा के लिए बेहतरीन उदाहरण है। विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन तक जोड़ने का अभियान जारी रखना होगा। इससे बूथ मजबूत होगा और मतदाताओं की संख्या भी बढ़ेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिमी यूपी के प्रभारी सुभाष यदुवंश ने किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री गुलाब देवी, जसवंत सैनी मंच पर मौजूद रहे।

 

स्टीकर लगाने पर पुलिस कर रही परेशान
केंद्रीय गृह मंत्री से स्थानीय नेताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि जब वे अपनी गाड़ी पर स्टीकर लगाते हैं तो पुलिस चालान करने की धमकी देती है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बताया कि प्राइवेट वाहन पर झंडा लगाना और स्टीकर लगाना आचार संहिता के खिलाफ नहीं है। दूसरे लोगों के वाहन पर जबरदस्ती स्टीकर लगाना उचित नहीं है।

 

17 लोकसभा क्षेत्र के लोग हुए शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में मुरादाबाद, रामपुर, नगीना, बिजनौर, सहारनपुर, बुलंदशहर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सहित 17 लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के लोग शामिल हुए।

इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेई, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त एवं सतपाल सैनी, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, सांसद सतपाल सिंह, मंत्री संदीप सिंह, असीम अरुण, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बृजेश सिंह, सोमेंद्र तोमर, केपी मलिक, राजेंद्र अग्रवाल, तेजवीर, सुनीता दयाल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed