फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP BJP President Chaudhary Bhupendra Singh said that district president will be changed in BJP before Lok Sabh

प्रदेश अध्यक्ष ने किया साफ: लोकसभा चुनाव से पहले BJP में बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष, कहा- नए चेहरों को मिलेगा मौका

Sun, 30 Jul 2023 11:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Jul 2023 11:01 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संगठन को गति देने के लिए 70 प्रतिशत जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को बदलना चाहते हैं। 

विज्ञापन
UP BJP President Chaudhary Bhupendra Singh said that district president will be changed in BJP before Lok Sabh
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिले स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी बदले जाएंगे लेकिन इस कार्य में संगठन के सिस्टम के मुताबिक 10 दिन लगेंगे। पार्टी पदाधिकारियों से इस मामले में शीघ्र बातचीत का दौर चलेगा। 

विज्ञापन

वह रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संगठन को गति देने के लिए 70 प्रतिशत जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को बदलना चाहते हैं। जिला स्तर पर संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। चुनाव से पहले भाजपा नए चेहरों को मैदान में उतारना चाहती है। इस मामले में जिलों में पार्टी ने पर्यवेक्षकों को रायशुमारी के लिए भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों ने नए पदाधिकारियों को बनाने के लिए तीन-तीन लोगों का पैनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के संगठन मंत्री को सौंप चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों के चयन के लिए तीन तीन नामों का पैनल दिया है। 

विज्ञापन

इस मामले में पैनल कोर कमेटी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सहित तीन स्तरों की बैठक होगी। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष सूची भेजी जाएगी। इस कार्य में प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक अभी 10 दिन लगेंगे। मुरादाबाद जिले से भी पर्यवेक्षक रिपोर्ट लेकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed