फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: 10th failed cyber thugs defrauded 25 crores, bought expensive cars and built houses, police stunned

UP: दसवीं फेल साइबर ठगों ने लगाया 25 करोड़ का चूना, महंगी गाड़ियां खरीद बनाए घर, कहानी सुन पुलिस के उड़े होश

Mon, 08 Jan 2024 01:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 01:09 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने 25 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई चीजें बरामद की गई है। जांच में पता चला कि आरोपी लड़की के नाम की आईडी सोशल मीडिया में बनाते थे। इसके बाद अश्लील वीडियो तैयार कर लोगों को ब्लैकमेल करते थे। 

विज्ञापन
UP: 10th failed cyber thugs defrauded 25 crores, bought expensive cars and built houses, police stunned
मुरादाबाद में पुलिस गिरफ्त में ठगी करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर के लोगों को अब तक 25 करोड़ से ज्यादा का चूना लगा चुके साइबर ठगों के गिरोह में 40 से ज्यादा लोग शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इनमें कई आरोपी तो ऐसे हैं, जिन्होंने महंगी गाड़ियां और आलीशान मकान बना लिए हैं। अब पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर उनके साथियों की तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन


साइबर अपराध थाने के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारी ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर की थी। उन खातों की डिटेल निकलवाई। जिसे पता चला कि फैक्टरी में मजदूरी करने वाले लोगों के खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी। टीम कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जनपद के सिकरी थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी लुकमान, अशफाक और अलवर जनपद के चौपांकी निवासी अफरीद, मथुरा जनपद के कोसी थाना क्षेत्र के नंगला सिरौली निवासी नासिर और मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के स्योहारा निवासी मो. यूसुफ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे पूछताछ की तो पता चला कि उनके गिरोह में 40 से ज्यादा लोग शामिल हैं। इनके गिरोह में इरशाद, अल्ली और रियासत समेत अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने साइबर ठगी की रकम से महंगी गाड़ियां और अपना आलीशान मकान भी बना लिया है।

 

दसवीं फेल पढ़े लिखे लोगों को लगा रहे चूना

पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को पकड़ा है उनमें दसवीं फेल हैं। बावजूद इसके पढ़े लिखे और व्यापारी व डॉक्टर समेत अन्य लोगों को ठग रहे हैं। अश्लील वीडियो के जरिए लोगों को ऐसे फंसाते हैं कि लोग चुपचाप इनके बताए खाते में रकम ट्रांसफर कर देते हैं।

 

इंस्पेक्टर विक्रम राठौर बताकर करते हैं कॉल

अश्लील वीडियो के जरिए लोगों को फंसाकर आरोपी के कुछ साथी खुद को क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विक्रम राठौर और राम पांडे बताकर कॉल करते हैं। उन्हें धमकाते हैं कि अगर रकम नहीं भेजेंगे तो हमारी टीम गिरफ्तार करने आ रही है।

 

नौकरी करने राजस्थान गया था युसूफ

बिलारी के स्योहारा गांव निवासी यूसुफ करीब एक साल पहले राजस्थान के भरतपुर में मजदूरी करने गया था। वहां एक ढाबे पर उसकी मुलाकात अशफाक और लुकमान से हो गई थी। इसके बाद वह आरोपियों के शामिल हो गया था। जबकि मथुरा का नासिर राजस्थान के अफरीद का रिश्तेदार है।

 

नया जामतारा बन रहे राजस्थान के गांव

पुलिस की गिरफ्त में आए अशफाक ने बताया कि राजस्थान के गांव खासकर यूपी बॉर्डर से सटे गांवों में साइबर अपराधी तेजी से बढ़े हैं। झारखंड के जामतारा की तरह यहां के युवा साइबर अपराध को एक धंधे की तरह कर रहे हैं। अशफाक ने बताया कि उसके साथी इरशाद, अल्ली और रियासत जामतारा के कुछ साइबर ठगों के संपर्क में रहे थे। उनके जरिए ही साइबर ठगी करना शुरू किया।

गिरोह में 14 और 15 साल के किशोर भी

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह में 14 और 15 साल के किशोर भी शामिल हैं। इन किशोरों को ट्रेंड किया गया। किशोर लोगों को नए नए नंबर से कॉल कर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed