फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Unpaved drains, waterlogging... the people of Linepar are facing difficulties.

Moradabad News: कच्ची नालियां, जलभराव... मुश्किलों से जूझ रहे लाइनपार के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Unpaved drains, waterlogging... the people of Linepar are facing difficulties.
मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है, इसमें यहां की ज्ञानी वाली बस्ती भी शामिल है। यह कॉलोनी रेलवे परिसर से सटी हुई है। एक पुराना ट्यूबवेल भवन बस्ती क्षेत्र में ही बना हुआ है, जो अब खंडहर हो चुका है। इसके किनारे से ही कच्ची नाली बस्ती के अंदर जा रही है, जिसमें जलभराव के कारण यहां शिव मंदिर के पास गंदगी रहती है। ट्यूबवेल परिसर नीचा होने के कारण हल्की बारिश के बाद यहां कई दिनों तक पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

यह क्षेत्र नगर निगम के वार्ड 14 में आता है। यहां की ज्ञानी वाली बस्ती में ही रेलवे का पंप संख्या 11 स्थित है, जो वर्षो पहले बंद हो चुका है लेकिन उसका खंडहर भवन अब भी है। यहां के लोग चाहते हैं कि नगर निगम या रेल विभाग पंप परिसर को ऊंचा करके यदि यहां टाइल्स बिछा दे तो यहां शिव मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों की बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर समिति की ओर से हर साल एक धार्मिक आयोजन और भंडारा किया जाता है, जो इसी परिसर में होता है। यहां भारी गंदगी और स्थान काफी नीचा होने से लोगों को दिक्कत होती है। मंदिर के पास विधायक निधि से लगा एक वाटर कूलर भी खराब पड़ा है, जिसे ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कच्ची नालियों को पक्का कराया जाए
ज्ञानी वाली बस्ती की सबसे बड़ी समस्या कच्ची नालियों में बजबजाती गंदगी है। मंदिर से सामने स्थित नाली को पक्का बनाकर इसकी स्थायी समाधान बेहद आवश्यक है।
प्रीतम सैनी
--
नालियों की सफाई नहीं होती
मंदिर के साथ ही पेड़ के नीचे बस्ती के लोग बैठते हैं, यहीं पर कच्ची नाली से उठती बदबू परेशान करती है, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है।
जयपाल सिंह
---
कभी-कभी गंदा पानी आता है
वैसे तो आमतौर पर पीने का पानी ठीक ही आता है। आगे मुख्य रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे पाइप लाइनें टूट जाती है तो कभी कभी गंदा पानी आने लगता है।
दुलीचंद सैनी
--
इंडिया मार्का हैंडपंप में आता है पीला पानी
बस्ती में एक इंडिया मार्का हैंड पंप लगा हुआ है, जिसमें लंबे समय से पीला पानी आता है। जिसके कारण उसे पीने के काम नहीं लिया जाता है, इसका ठीक होना बहुत जरूरी है।
बाबू राम सैनी
--
सफाई करने नहीं आते कर्मचारी
नगर निगम के कर्मचारी यहां सफाई करने नहीं आते हैं, जिसके कारण पूरी बस्ती में ही गंदगी फैली रहती है। यहां के लोग पैसे देकर निजी कर्मचारी से सफाई कराते हैं।
विक्की
--
सड़क हो गई ऊबड़-खाबड़
हरीराम के घर से प्रीतम सैनी के घर तक जाने वाली सड़क काफी ऊबड़-खाबड़ हो गई है, जिसके कारण इस सड़क पर आवागमन में लोगों को परेशानी होती है।
राहुल रावत
--
गलियों में लगें स्ट्रीट लाइटें
बस्ती के अंदर कुछ स्ट्रीट लाइटें तो जलती है लेकिन शेष संकरी हो चली गलियों में स्ट्रीट लाइट लगी ही नहीं हैं। यहां स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की बहुत जरूरत है।

दिवेश सैनी
--
विधायक निधि से लगा वाटर कूलर खराब
यहां शिव मंदिर भी है, लोगों का बैठना भी अधिक रहता है, इसी कारण यहां विधायक निधि से वाटर कूलर लगाया गया था लेकिन काफी दिनों से खराब पड़ा है।
रामपाल
--
पूरी गली टूटी पड़ी है
- जयपाल सिंह के घर से रघुबीर तक मकान तक पूरी गली टूटी पड़ी है, जिसमें पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। नगर निगम से शिकायत भी की लेकिन गली बनी नहीं।
अजय कुमार भटनागर
-
हल्की बारिश में भर जाता है पानी
- रेलवे के पंप संख्या 11 परिसर कई लोगों के घरों के सामने बना हैं, यह परिसर काफी नीचा हो गया है, जिससे हल्की बारिश में जलभराव हो जाता है। मच्छर मक्खी पनपते हैं, जिससे परेशानी है।
सुरजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed