जानलेवा मुलाकात: उन्नाव की युवती 25 लाख के लिए कर रही थी ब्लैकमेल, सिपाही ने मुरादाबाद में कर ली आत्महत्या
अमरोहा के रहने वाले सूरज पाल 2019 में यूपी पुलिस में बतौर सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग सीतापुर पीएसी में थी। इस बीच उनकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि वह ब्लैक मेल कर रही थी।
विस्तार
मुरादाबाद के डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी की आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर में सिपाही सूरज पाल (25) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सिपाही के परिवार का आरोप है कि उन्नाव की रहने वाली एक युवती उसे ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांग रही थी। जिससे तंग आकर सिपाही ने आत्महत्या की है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
सूरज के बहनोई अंजुम ने बताया कि रामपुर में रहने वाली महिला कांस्टेबल से उसकी सगाई हो गई थी। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली थी। जून 2023 में उन्नाव के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी मिलने पर सिपाही, अपनी मां, बहन और बहनोई को लेकर उन्नाव कोतवाली पहुंच गया था।
उसने बताया कि पत्नी मेरा उत्पीड़न कर रही है। 25 लाख रुपये नहीं देने पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है। वह बरबाद करने की धमकी देकर गई है। मां ने बेटे को समझा दिया था। मंगलवार दोपहर साथी पुलिस कर्मियों ने सूरज के क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद देखा तो अनहोनी की आशंका में अकादमी के अधिकारियों को सूचना दी।