{"_id":"89835870d21191ac76bcc9d11d6ad672","slug":"unmarried-couple-caught-in-hotel-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के बंद कमरे से युवक-युवती पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के बंद कमरे से युवक-युवती पकड़े गए
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 08 Aug 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बुध बाजार स्थित हर्ष होटल पर छापा मारकर होटल के बंद कमरे से एक युवती को उसके प्रेमी नदीम के साथ हिरासत में ले लिया। होटल में काल गर्ल्स के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारा था। पुलिस कमरे में मिले युवक और युवती को कोतवाली ले आई।
यहां रात करीब आठ बजे तक उधेड़बुन चलती रही। युवती की एक स्थानीय नेता से रिश्तेदारी बताई जा रही है। नेताओं का दबाव पड़ा तो पुलिस ने होटल के बाहर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया और थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।
इंस्पेक्टर कोतवाली राकेश वशिष्ठ ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शाम करीब चार बजे बुध बाजार में सुपर मार्केट के पास स्थित हर्ष होटल से नदीम पुत्र नईम निवासी काजी टोला थाना मुगलपुरा को एक युवती के साथ पकड़ा था। युवती नागफनी थाना क्षेत्र में तहसील स्कूल के पास की रहने वाली है। पुलिस ने छापा मारा तो पकड़े गए युवक- युवती ने खुद को दोस्त बताते हुए सफाई दी।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक ने खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाना चाहा लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। थाने पहुंचते ही पुलिस का पता चला कि युवक के साथ पकड़ी गई युवती शहर के एक सपा नेता की भतीजी लगती है। नेताओं के फोन घनघनाने शुरू हुए तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने बीच का रास्ता निकालते हुए मामले को अश्लील हरकतों में दर्ज किया।