फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   University's examination hall likely to be built in Kanth

Moradabad News: विवि का परीक्षा भवन कांठ में बनने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
University's examination hall likely to be built in Kanth
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलपति और कुलसचिव की नियुक्ति के बाद शासन ने सम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाने को भी कहा है। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने अस्थायी परीक्षा भवन बनाने के लिए राजकीय महाविद्यालय मथाना का चयन किया है। हरिदासपुर में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जारी है। भवन निर्माण तक अधिकारियों को अस्थायी कार्यालय और परीक्षा भवन तैयार करने के लिए कहा गया है। इसी के तहत कुलपति और कुलसचिव ने राजकीय महाविद्यालय मथाना कांठ का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि प्रमुख सचिव निर्माण कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय मथाना का भवन अभी नया बना है। परिसर की भूमि को समतल करने का कार्य शेष है। इसके लिए भी शासन स्तर से जनवरी माह में धनराशि भेज दी गई है। आगामी एक सप्ताह में भूमि समतल करने का कार्य भी पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि राजकीय पॉलीटेक्निक में अभी अस्थायी कुलपति कार्यालय संचालित होगा। यहां पर कुलपति के अलावा कुलसचिव और कुछ स्टॉफ रहेगा। ऐसे में यदि शासन से परीक्षा करवाने के निर्देश मिलते हैं तो राजकीय पॉलीटेक्निक के भवन में यह कार्य संभव नहीं है। इसलिए विकल्प के तौर पर राजकीय महाविद्यालय मथाना को देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed