{"_id":"6736804f4af1e6dc2e079d47","slug":"university-campus-team-is-in-the-final-after-defeating-hindu-college-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-522201-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हिंदू काॅलेज को हराकर विवि कैंपस की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हिंदू काॅलेज को हराकर विवि कैंपस की टीम फाइनल में
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को केजीके काॅलेज के मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में विश्वविद्यालय कैंपस की टीम ने हिंदू कॉलेज को दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में केजीके काॅलेज और एसएस काॅलेज शाहजहांपुर के टीमों में भिड़ंत होगी।
हिंदू कॉलेज की टीम ने 33.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए। टीम की ओर से मथुरा पटेल ने 36 और आकाश रावत ने 34 रन की पारी खेली। कैंपस की टीम के उमर यूसुफ ने चार और हर्षित ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस की टीम ने 34.1 ओवर में 161 रन बनाकर जीत हासिल की।
टीम की ओर से पावस सक्सेना ने 38 और पीयूष ने 37 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। हिंदू कॉलेज की ओर से मथुरा पटेल ने चार, इंद्रेश यादव व दीपक ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए। उमर यूसुफ को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, क्रीड़ा सचिव डॉ. पंकज सिंह, खेल समिति के सदस्य डॉ. मो. शाकिब, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. एसबी यादव, डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। डॉ. अमित वैश्य ने कमेंट्री की।