{"_id":"66b6c8f2e17974ca1a015d24","slug":"udaan-today-10-years-of-wait-will-end-at-10-oclock-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-455931-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उड़ान आज, 10 बजे खत्म होगा 10 साल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उड़ान आज, 10 बजे खत्म होगा 10 साल का इंतजार
विज्ञापन
मुरादाबाद।
10 साल बाद...आखिरकार मुरादाबाद के लोगों का उड़ान का सपना शनिवार को पूरा होने जा रहा है। मुरादाबाद से लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट मूंढापांडे स्थित एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे उड़ान भरेगी। दुग्ध एवं पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल विमान को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।
सुबह 9 बजे से पहले लखनऊ जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। इस मौके पर फ्लाई बिग कंपनी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 2014 में हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में तब्दील करने के लिए प्रदेश सरकार व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच एमओयू साइन हुआ था। इसे एयरपोर्ट में बदलने में सात साल लग गए। इसके बाद तमाम बिंदुओं पर डीजीसीए ने आपत्तियां लगाईं। सारी एनओसी लेने व आपत्तियां दूर करने में एएआई को दो साल लगे। इसके बाद 17 नवंबर 2023 को डीजीसीए की ओर से उड़ान का लाइसेंस जारी हुआ। 10 मार्च 2024 को उद्घाटन हुआ और अब पांच माह बाद 10 अगस्त को फ्लाइट शुरू हो रही है।
एयरपोर्ट पर दिखेगी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक
चेकइन काउंटर पर पहुंचते ही लोगों को शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिलेगी। दीवार पर शहर के प्राचीन चौरासी घंटा मंदिर का चित्र उसके इतिहास के साथ लगाया गया है। इस पर लिखा है कि नेपाल नरेश ने यहां घंटा चढ़ाया था। इसके बराबर में ही शहर की जामा मस्जिद का चित्र व इतिहास लगा है। इस मस्जिद के 400 साल पुराने इतिहास का संक्षेप में वर्णन किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ के जरिये दुबई से होगी कनेक्टिविटी
मुरादाबाद से लखनऊ के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को 19 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इन दिनों में सुबह 9:35 बजे फ्लाइट टेक ऑफ करेगी और सुबह 10:50 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। विमान का किराया 1348 रुपये रखा गया है। लखनऊ एयरपोर्ट से भारत के महानगरों समेत दुबई, सिंगापुर के लिए भी उड़ान हैं। ऐसे में लोगों को विदेश की कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी।
- सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 10 बजे मंत्री हरी झंडी दिखाकर फ्लाइट को रवाना करेंगे। यात्री अपने टिकट के जरिये व अन्य लोग केवल पास के जरिये ही प्रवेश कर सकेंगे। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - अमरजीत सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर