फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two women died in road accident in moradabad

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो, जेठानी - देवरानी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
two women died in road accident in moradabad
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में इस्लाम नगर बाईपास पर मंगलवार रात बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद खाई में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो सवार जेठानी और देवरानी की मौत हो गई। जबकि दो सगे भाई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय बोलेरो सवार लोग रिश्तेदार के दफन से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि हादसा चट्टा पुल के पास इस्लाम नगर बाईपास पर मंगलवार रात हुआ। मैनाठेर थानाक्षेत्र के फत्तेहपुर खास निवासी उस्मान की रिश्तेदारी भोजपुर के नहटौर गांव में है। वहां किसी रिश्तेदार का इंतकाल हो गया। उस्मान (62), उनकी पत्नी छोटी (48), भाई इरफान (60), इरफान की पत्नी बिलकीस (47) और बोलेरो चालक समीर (32) उर्फ चुन्ना निवासी फत्तेहपुर खास थाना मैनाठेर दफन में शामिल होने गए थे। मंगलवार को दफन के बाद पांचों सदस्य बोलेरो कार से घर लौट रहे थे। चट्टा पुल के पास सामने से आ रहे वाहन से बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गई। पांचों लोग कार में ही फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया है। जहां छोटी और बिलकिस को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उस्मान, इरफान और समीर को गंभीर हालत में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया हैै। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed