फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue in Moradabad: Two students suffering fever died, health was deteriorating continuously for five days

मुरादाबाद में डेंगू का कहर: बुखार से पीड़ित दो छात्रों की जान गई, पांच दिन से लगातार तबीयत हो रही थी खराब

Sun, 27 Oct 2024 04:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2024 04:28 AM IST
सार

मुरादाबाद के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसमें चार दिनों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
Dengue in Moradabad: Two students suffering fever died, health was deteriorating continuously for five days
डेंगू - फोटो : social media

विस्तार

मुरादाबाद के नगरीय और ग्रामीण इलाके में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बुखार से पीड़ित दो छात्रों की जान चली गई है। दोनों को पांच दिन से पहले बुखार आया था, इलाज करने पर भी कोई राहत नहीं मिल सकी। कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर उधौ निवासी छात्र उस्मान (18) पुत्र रईस अहमद मुरादाबाद के हिंदू डिग्री काॅलेज में पढ़ रहा था और वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन


बताते हैं कि पांच दिन पहले छात्र उस्मान को बुखार आया था। परिजनों ने सामान्य बुखार मानकर पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया। आराम नहीं मिलने पर उसे मुरादाबाद ले गए। शनिवार को छात्र ने दम तोड़ दिया। वहीं मुरादाबाद-आगरा हाईवे से सटे ग्राम हुसैनपुर हमीर में कक्षा दो के छात्र डेविड (9) पुत्र राकेश उर्फ रिंकू की भी बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन


डेविड की एक सप्ताह से तबीयत खराब चल रही थी। उसका मुरादाबाद के कई अस्पतालों में इलाज चला लेकिन जान नहीं बच सकी। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कुंदरकी क्षेत्र में मात्र चार दिन में ग्राम डोमघर, सीलपुर, इमरतपुर उधौ और हुसैनपुर हमीर में बुखार के प्रकोप से तीन छात्राें समेत चार लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार आने पर जोड़ों में सूजन और दर्द शिकायत

कुंदरकी। तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द और जोड़ों पर सूजन की शिकायत सामने आ रही है। प्लेटलेट्स डाउन हो रही हैं। कुंदरकी सीएचसी के अलावा डींगरपुर, रतनपुर कला, महलौली, मैनाठेर और हरियाना पीएचसी और हेल्थ एंव वेलनेस सेंटरों पर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।



वहीं निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। कुंदरकी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ बरतरिया का कहना कि मौसम बदल रहा है जिसके चलते वायरल का प्रकोप है इसलिए लोगाें को अपने स्वास्थ्य को लेकर जरूरी सावधनियां बरतनी चाहिए, बदलते मौसम में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed