फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two special trains will run between Delhi and Gorakhpur today

Moradabad News: दिल्ली से गोरखपुर के बीच आज चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Sat, 23 Mar 2024 05:16 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 23 Mar 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will run between Delhi and Gorakhpur today
मुरादाबाद। रेलवे ने होली के मद्देनजर दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें शनिवार को मुरादाबाद से गुजरेंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (04016-15) नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 22 मार्च को रात 1145 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। तड़के 3:15 बजे मुरादाबाद होते हुए ये ट्रेन दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वापसी में शनिवार शाम चार बजे गोरखपुर से चलेगी। देर रात 2:05 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। रविवार सुबह 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 18 अनारक्षित कोच भी होंगे, जिससे जनरल टिकट लेकर यात्री सफर कर सकें। इसके अलावा (04018-17) नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 23 मार्च को रात 8:15 बजे नई दिल्ली से चलेगी। रात 12:05 बजे मुरादाबाद जंक्शन पर पहुंचेगी। बरेली, लखनऊ, बाराबंकी होते हुए सुबह 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होकर रात 10:05 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। देर रात 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed