{"_id":"661c6083d7d92be731001524","slug":"two-sons-of-former-councilor-named-in-firing-case-at-students-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-381841-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छात्र के घर फायरिंग मामले में पूर्व सभासद के दो पुत्र नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छात्र के घर फायरिंग मामले में पूर्व सभासद के दो पुत्र नामजद
विज्ञापन
अगवानपुर। छात्र के घर पर फायरिंग के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने पूर्व सभासद के दो पुत्रों मोनू और सचिन सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश करने के लिए दबिश दे रही है।
अगवानपुर के मोहल्ला सराय फारुख निवासी छात्र गौरव पुत्र राम औतार ने पुलिस को प्रार्थनापत्र में बताया था कि शनिवार की रात वह शिव मंदिर के सामने खड़ा था। यहां दो युवक नशे में धुत उल्टी कर रहे थे। उसने मंदिर के सामने उल्टी न करने की सलाह दी। इससे युवक नाराज हो गए। उन्होंने छात्र की पिटाई कर दी। जवाब में छात्र और उसके भाई ने नशेड़ियों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों युवक वहां से धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर के बाद करीब आठ से दस की संख्या में युवक छात्र के मकान पर आ गए। उन्होंने छात्र को जबरन घर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन छात्र की बहन सोनम ने अंदर से गेट लगा लिया और छात्र को एक कमरे में बंद कर दिया। इससे युवक आक्रोशित हो गए।
उन्होंने दीवार से चढ़कर छात्र के घर में पांच राउंड फायरिंग की। बहन की वजह से छात्र की जान बच गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित छात्र ने पूर्व सभासद के पुत्र मोनू और सचिन पर फायरिंग का आरोप लगाया। रविवार को पुलिस ने पूर्व सभासद के दोनों पुत्रों और एक अज्ञात के खिलाफ फायरिंग करने, धमकी और गाली गलौज देने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।