फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two sons and one daughter-in-law of SP MLA Mehboob Ali have been booked for cheating, kidnapping and looting.

UP: सपा विधायक के दो बेटों और एक पुत्रवधू पर धोखाधड़ी, अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज, दो समर्थक भी फंसे

Wed, 07 Dec 2022 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Dec 2022 08:09 AM IST
सार

ये मामला अमरोहा सीट से विधायक व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे महबूब अली के परिवार से जुड़ा है। अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी शाहनवाज ने 6 नवंबर को डीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर अलग-अलग तीन क्षेत्रों की मतदाता सूची में फर्जी वोट बनवा कर राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Two sons and one daughter-in-law of SP MLA Mehboob Ali have been booked for cheating, kidnapping and looting.
सपा विधायक महबूब अली सीएम अखिलेश यादव के साथ - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

विधायक महबूब अली के बेटे दो बेटों, एक पुत्रवधू और दो समर्थकों के खिलाफ धोखाधड़ी, घर में घुसकर शिकायतकर्ता का अपहरण, लूटपाट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। उनपर फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए तीन जगह वोट बनवाकर राजनीतिक लाभ उठाने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


ये मामला अमरोहा सीट से विधायक व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे महबूब अली के परिवार से जुड़ा है। अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी शाहनवाज ने 6 नवंबर को डीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर अलग-अलग तीन क्षेत्रों की मतदाता सूची में फर्जी वोट बनवा कर राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


उन पर रजबपुर थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत शकरपुर समसपुर, नगर पालिका परिषद अमरोहा के वार्ड संख्या 9 दानिशमंदन और वार्ड संख्या 2 रामपुर घना की मतदाता सूची में फर्जी वोट होने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने दो मतदाता सूची से उनके वोट काट दिए थे। इस मामले में विधायक के बेटे व पूर्व एमएलसी परवेज अली ने डीएम न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी सुनवाई के बाद डीएम ने आपत्ति को खारिज कर दिया गया था। लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता शाहनवाज ने आरोप लगाया कि 3 दिसंबर की शाम वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी पूर्व एमएलसी परवेज अली, उनके भाई शाहनवाज अली, इकरार नगर निवासी समर्थक फरमान अली और मोहल्ला लकड़ा निवासी लईक मलिक घर में घुस आए। 

चारों ने हथियारों के बल पर डरा धमका कर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे मोहल्ला दानिशमंदन स्थित अपनी कोठी में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने कई कागजों और फोटो पर उसके हस्ताक्षर कराए और मोबाइल से उनके फोटो भी खींचे।

आरोप लगाया कि पूर्व एमएलसी परवेज अली, उसके भाई शाहनवाज अली ने तमंचे के बल पर जेब में रखे कागजात और दो हजार रुपये लूट लिए। साथ ही शिकायत का खंडन तैयार कराने की बात कही है। पीड़ित ने अपने और परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताया है। 

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित शाहनवाज ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से शिकायत दर्ज की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में विधायक के बेटे परवेज अली, शाहनवाज, परवेज अली की पत्नी नीलोफर, समर्थक फरमान अली और लाइक मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी, घर में घुसकर अपहरण, लूटपाट, धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित शाहनवाज की शिकायत पर अमरोहा सीट से विधायक महबूब अली के दो बेटों, पुत्रवधू और दो समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 420, 467, 468, 471, 452, 364, 342, 392, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed