{"_id":"69558bbd3e43cbd4ba0750cc","slug":"two-sisters-died-after-being-hit-by-a-train-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-802630-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रेन से कटकर दो सगी बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रेन से कटकर दो सगी बहनों की मौत
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद)। भोजपुर थानाक्षेत्र के बीजना गांव में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे मुरादाबाद-काशीपुर रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर दो सगी बहन (18), तनिष्का (15) की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बहनें खेत से बथुआ तोड़कर घर लौट रही थीं। हादसे की जानकारी से परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
थाना क्षेत्र के बीजना गांव निवासी यशपाल सिंह की गांव में ही परचून की दुकान है। यशपाल सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी कशिश (18) और तनिष्का (15) बुधवार की दोपहर मुरादाबाद-काशीपुर रेल लाइन पार करने के बाद खेत से बथुआ तोड़ने गई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों बहनें घर लौटते समय ट्रैक पार कर रहीं थीं, तभी मुरादाबाद से काशीपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आकर दोनों बहनों की मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की सूचना पर यशपाल और उनके परिजन भी आ गए। उधर, ट्रेन चालक ने पीपलसाना रेलवे स्टेशन पहुंच कर स्टेशन अधीक्षक सुभाष को हादसे की जानकारी दी। भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
-- -
कशिश जीएनएम और तनिष्का थी नौंवी छात्रा
मुरादाबाद। ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाली कशिश जीएनएम कर रही थी जबकि तनिष्का ताजपुर स्थित इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। बड़ी बहन मनीषा की शादी हो चुकी है जबकि एक भाई अभय 11वीं कक्षा में पढ़ता है। ब्यूरो