फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two sisters beat up a BJP worker by accusing him of molestation In Moradabad

Viral Video: दो बहनों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरे बाजार किया शर्मसार

Fri, 09 Jun 2023 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Jun 2023 08:14 PM IST
सार

 पीएसी तिराहे के पास दोनों बहनों को देखकर अंडे के ठेले पर शराब पी रहे युवकों ने अश्लील फब्तियां कसीं। युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
two sisters beat up a BJP worker by accusing him of molestation In Moradabad
दो बहनों भाजपा कार्यकर्ता को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस के पीएसी तिराहे पर बुधवार रात दो बहनों ने भाजपा कार्यकर्ता पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। युवक को बचाने आए अन्य लोगों के साथ भी महिलाओं ने मारपीट की। इसी दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और चार लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। जिसका शांति भंग में चालान किया गया। उधर, युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी बहन के घर गई थी। रात करीब 10 बजे लौटते वक्त बहन भी उसके साथ थी। पीएसी तिराहे के पास दोनों बहनों को देखकर अंडे के ठेले पर शराब पी रहे युवकों ने अश्लील फब्तियां कसीं। युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। हंगामा होने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां से भाजपा कार्यकर्ता अनुज यादव, वार्ड सात की पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा, क्लक्ट्रेट कर्मचारी नंदन नेगी और सुमित को पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन

इसी बीच सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें छेड़खानी का आरोप लगा रही युवती और उसकी बहन अनुज यादव की पिटाई करती दिख रही हैं। अनुज के कपड़े तक फाड़ दिए थे। वो अपनी जान बचाने का प्रयास करता दिख रहा है लेकिन महिलाएं उसका पीछा नहीं छोड़ रही थीं। 

इसके अलावा पुलिस ने आस पड़ोस और ठेला लगाने वाले प्रमोद कुमार से पूछताछ की। तब पता चला कि एक युवक खोखे पर गुटखा लेने आया था। उसने गुटखा लेने के बाद रुपये नहीं दिए। खोखा चलाने वाले युवक ने रुपये मांगे तो युवक ने चाकू निकालकर उसे डरा दिया था। इसी बीच युवकों ने उसे पकड़ कर चाकू छीन लिया और उसे वहां से भाग दिया था। युवकों ने चाकू पुलिस को सौंप दिया था।

रात 10 बजे युवक दोबारा वहां पहुंचा और उसने बंद खोखे पर पत्थर मारने शुरू कर दिए थे। इसी दौरान दोनों महिलाएं आ गई थीं। अनुज यादव ने युवक को पत्थर मारने से रोकने का प्रयास किया तो दोनों महिलाएं अनुज के साथ मारपीट करने लगी थीं। 

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट में केस दर्ज किया गया है जबकि मौके से पकड़े गए चारों युवकों को शांति भंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed