फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two rampur officers complaint about threat from azam khan

रामपुर के दो अफसरों को आजम से जान का खतरा, सपा नेता ने किया पलटवार

Wed, 15 May 2019 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 May 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
two rampur officers complaint about threat from azam khan
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदम्बा प्रसाद एवं नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने सपा नेता आजम खां से अपनी जान का खतरा बताया है। इसको लेकर उन्होंने मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


साथ ही किसी अनहोनी की भी आशंका जताई है। मंडलायुक्त यशवंत राव का कहना है कि उन्हें न तो आजम खां की ओर से कोई शिकायती पत्र मिला है और न ही सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से कोई शिकायत अभी तक मिली है।
विज्ञापन



चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले ही स्थानांतरित होकर रामपुर आए जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता शुरुआत से ही सपा नेता आजम खां के निशाने पर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद एवं नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने मंडलायुक्त को पत्र भेजा, जिसकी प्रति पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीना को भी भेजी है। दोनों ने कहा है कि उन्हें आजम से अपनी जान का खतरा है। उनके आवास एवं वाहनों के इर्द गिर्द संदिग्ध लोग देखे गए हैं। 

उन्होंने मंडलायुक्त से प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। वहीं जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि दोनों अधिकारियों ने अपने आवास और कार्यालय के पास कुछ संदिग्ध लोगों के देखे जाने की बात कही है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं एसपी का कहना है कि दोनों अधिकारियों का पत्र मिला है, उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।

अधिकारी मेरी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं : आजम

सपा नेता आजम खां ने 23 मई होने वाली मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं।  इसके लिए अधिकारियों ने इसकी पेशबंदी करनी शुरू कर दी है। 


उनसे अपनी जान का खतरा बताते हुए एडीएम ने एसपी को पत्र भेजा है। आजम खां ने कहा कि वह अपनी सुरक्षा वापस करना चाहते हैं। वह अपना, अपने बेटे अब्दुल्ला और पत्नी के शस्त्र बेचना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मंडलायुक्त मुरादाबाद को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed