{"_id":"63bb22d7c11e3d434a542fca","slug":"two-persons-arrested-in-temple-theft-moradabad-news-mbd452913937","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मंदिर में हुई चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने सामान भी किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मंदिर में हुई चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने सामान भी किया बरामद
Mon, 09 Jan 2023 08:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:00 AM IST
सार
सात जनवरी को चोरी हुई थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज से चोरों के बारे में जानकारी मिलने पर रविवार को पुलिस ने रामगंगा नदी सीएल गुप्ता घाट पर दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में सिविल लाइंस पुलिस ने ढाप वाले मंदिर में हुई चोरी मामले में सीएल गुप्ता घाट से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने मंदिर के चोरी गए कलश, लोटा सहित अन्य सामान को बरामद कर लिया है। पूछताछ से पता चला कि आरोपियों ने रामगंगा विहार क्षेत्र में चोरी की अन्य घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आशियाना स्थित ढाप वाले मंदिर में सात जनवरी को चोरी हुई थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज से चोरों के बारे में जानकारी मिलने पर रविवार को पुलिस ने रामगंगा नदी सीएल गुप्ता घाट पर दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में आजादनगर स्टेशन के पास का रहने वाला गुड्डू उर्फ वाजिद और सोनकपुर गरीब आवास योजना निवासी नवनीत शामिल है।
विज्ञापन
दोनों के पास से पुलिस ने पीतल का एक कलश, दो तांबे का लोटा, तीन जंजीर, चार गुच्छी विद्युत तार, एक पायल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे आशियाना में घूम रहे थे। इस बीच मंदिर को खुला देखकर दोनों घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों ने खुलासा किया कि तीन माह पहले आशियाना और रामगंगा विहार में हुई चोरी की घटनाओं को उन्होंने की अंजाम दिया था। आरोपी गुड्डू के खिलाफ छह और नवनीत के खिलाफ पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन