{"_id":"69b6f78a1ed900206c0b4dd3","slug":"two-people-were-crushed-to-death-by-an-unidentified-vehicle-on-johar-road-moradabad-news-c-282-1-rmp1023-166426-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जौहर रोड पर अज्ञात वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जौहर रोड पर अज्ञात वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत
Sun, 15 Mar 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। शहर में बरात में शामिल होने आए मुरादाबाद निवासी युवक को जौहर रोड पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद के हरथला क्षेत्र के झांझनपुर गांव निवासी इंद्र सैनी (40) शनिवार देर रात सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी के पास एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात वह अपने साथी सुरेश के साथ पानी भरने के लिए जा रहे थे।
बताया जाता है कि जैसे ही दोनों जौहर रोड पार कर रहे थे, तभी आंबेडकर पार्क की ओर से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इंद्र सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई भगवत, निवासी खेड़ा गांव थाना अजीमनगर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।