फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two members of online betting gang arrested from Delhi airport

Moradabad News: ऑनलाइन सट्टेबाज गिरोह के दो सदस्य दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, लुकआउट नोटिस था जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two members of online betting gang arrested from Delhi airport
संभल में ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए रुपये ठगने के आरोपी। संवाद
संभल। ऑनलाइन सट्टेबाज गिरोह से जुड़े दो आरोपी संभल के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपी देश छोड़कर भाग गए थे। थाइलैंड से लौटते समय एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया और संभल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर ले आई। आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी ने इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने संभल स्थित एएसपी (उत्तरी) के कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के थाना मुखर्जी नगर अंतर्गत डेरावाल नगर निवासी मुकेश कक्कड़ और थाना मॉडल टाउन अंतर्गत मजलिस नगर निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया कि गिरोह लोन माफ कराने के नाम पर लोगों की बैंक खाते की पासबुक, एटीएम कार्ड प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद अवैध धन का लेनदेन करते थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 740 खाते प्रकाश में आए हैं। इन खातों में जमा एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि को फ्रीज करा दिया गया है। गिरोह के सभी सरगना और सदस्यों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है। इसी क्रम में कार्रवाई लगातार जारी है। देशभर में 100 एजेंसियां काम कर रही हैं। अभी तक की जांच पड़ताल में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध लेनदेन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एक फ्रेंचाइजी वर्तमान में दिल्ली के शालीमार बाग से संचालित होती थी। इस फ्रेंचाइजी का मालिक जय कक्कड़ और आदित्य गुप्ता है। इस फ्रेंचाइजी में चंदौसी निवासी मैनेजर इंगित कोहली गिरफ्तार किया जा चुका है।
00000000

कैसे हुआ इस ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा

ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ साइबर क्राइम पुलिस थाने में पहुंची एक शिकायत से हुआ है। यह शिकायत चंदौसी के संभल गेट निवासी दीनदयाल ने 14 अगस्त को की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके नाम से 1.70 और उनकी पत्नी मीना के नाम से 1.69 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इसकी जानकारी नोटिस मिलने पर हुई है। पुलिस ने मामला ठगी से जुड़ा मानकर जांच शुरू की तो ऑनलाइन सट्टेबाजी में लेनदेन का मामला सामने आया। पीड़ित दंपती के दस्तावेज और बैंक पासबुक चंदौसी पंजाब नेशनल बैंक में तैनात रिकवरी एजेंट ऋषिपाल यादव ने 13 अक्तूबर 2023 को ली थी। उस समय 10-10 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया था। क्रम में पुलिस ने बदायूं के गांव कोठा निवासी ऋषिपाल यादव, चंदौसी के बह्म बाजार निवासी अमित वार्ष्णेय, हरियाणा के मूल निवासी व हाल चंदौसी के पंजाबी कॉलोनी निवासी इंगित कोहली, पंजाब के जिला फजिल्का निवासी पवन कुमार और नेपाल के जिला कंचनपुर निवासी पुष्कर सारकी को गिरफ्तार किया है।

00000000000000

गिरोह की धरपकड़ के बाद दो आरोपी थाईलैंड भाग गए थे
गिरफ्तार किए गए मुकेश कक्कड़ और अंकित कुमार गिरोह की धरपकड़ के बाद से ही थाइलैंड भाग गए थे। अब मामला शांत लगा तो देश लौट आए। लुकआउट नोटिस जारी होने के चलते गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की गिरोह के सरगना और दूसरे साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। सूत्राें का कहना है कि इस गिरोह का सरगना दुबई भाग गया है। क्योंकि यह गिरोह दुबई से ही ऑपरेट किया जाता है।


00000000000000
कोट
गिरोह ने जितने भी खातों से लेनदेन किया है, उनकी जांच पड़ताल चल रही है। 740 खाते फ्रीज करा चुके हैं। इनमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हैं। गिरोह से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है। आगे भी कार्रवाई जारी है। इस जांच टीम का नेतृत्व सीओ संभल आलोक कुमार कर रहे हैं।

-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed