फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two members of auto lifter gang arrested, seven stolen bikes recovered

Moradabad News: ऑटो लिफ्टर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की सात बाइक बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two members of auto lifter gang arrested, seven stolen bikes recovered
पाकबड़ा। पाकबड़ा पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गिरोह के दो सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने यह बाइकें अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की थी। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पाकबड़ा थाने की पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक आई। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने उन्हें रोक कर बाइक के कागज मांगे, लेकिन वह कागज नहीं दिखा पाए। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम शाहरुख उर्फ चिंटू और दूसरे शाकिर उर्फ लल्ला बताया। दोनों संभल जिले के असमौली थाना के मंसूरपुर निवासी हैं। बरामद की गई बाइक उन्होंने पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बुध बाजार से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छह और बाइक बरामद ली। यह अलग-अलग क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी इन्हें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थी। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed