फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two kanwariyas riding a bike died in a collision with a pickup

Moradabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two kanwariyas riding a bike died in a collision with a pickup
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दलपतपुर के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो डाक कांवड़िये माधोराम (23), आकाश (24) की मौत हो गई जबकि इनका साथी अमर पाल घायल हो गया। हादसे के समय बरेली निवासी तीनों युवक हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले माधोराम और आकाश बरेली जिले के आंवला थानाक्षेत्र के करुआताल गांव निवासी थे। दोनों अपने तीसरे साथी अमर पाल और गांव के अन्य कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेने गए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में माधोराम और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमर पाल घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ हाईवे राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घायल अमर पाल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहीं मृतकों और घायल के परिजन भी आ गए। एसपी सिटी ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-------
जन्मदिन से अगले दिन बुझ गया इकलौता चिराग
मुरादाबाद। आकाश के पिता रामवीर सिंह की 15 साल पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। मां सीमा ने मेहनत मजदूरी कर इकलौते बेटे का पालन पोषण किया था। आकाश आंवला में स्थित भरत सिंह इंटर कॉलेज में इंटर में पढ़ रहा था। चाचा उदयवीर ने बताया कि 27 जुलाई को आकाश का जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन बहनों का इकलौता भाई माधोराम
मुरादाबाद। माधोराम तीन बहनों का इकलौता भाई था। माधोराम के पिता जगपाल सिंह की 17 साल पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। मां गंगादेई ने मजदूरी कर परिवार का पोषण के साथ तीनों बेटियों कैकई, पूनम, खुशबू की शादी कर दी है। सबसे छोटा होने पर माधोराम सभी का लाडला था। उसने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

----
घर से 15 किलोमीटर दूर करना था जलाभिषेक
मुरादाबाद। आकाश और माधोराम के घरों में सोमवार को जलाभिषेक की तैयारी चल रही थी। हादसे में मौत होने की जानकारी मिल पर सारी तैयारियां गम बदल गई। आकाश और माधोराम को गांव से 15 किलोमीटर दूर स्थित गौरीशंकर मंदिर पर जलाभिषेक करना था लेकिन इससे पहले हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed