फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two hundred homegaurd services will ended

थाने, चौकी में सेवा देने वाले 200 होमगार्ड हटेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
two hundred homegaurd services will ended
हेमुरादाबाद। पुलिस महकमे में कार्यरत 200 होमगार्ड की सेवाएं खत्म होगी। होमगार्ड विभाग ने ऐसे होमगार्डों की सूची तैयार करके मुख्यालय भेजी है। यह कवायद प्रमुख सचिव स्तर से जारी आदेश के बाद शुरू हुई है। प्रमुख सचिव ने प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं 15 अक्तूबर समाप्त करने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन

होमगार्ड पुलिस की भांति ही ड्यूटी करते है। उन्हें प्रतिदिन 672 रुपये के हिसाब से मानदेय दिया जाता था। होमगार्ड पुलिस विभाग के बराबर वेतन के लिए अड़े थे। होमगार्डों की मांगे नहीं मानी जाने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तैनात होमगार्डों का वेतन बढ़ोत्तरी होनी है। इससे महकमा पर करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। यही वजह है कि पुलिस विभाग ने होमगार्डों की सेवा खत्म करने का फैसला किया है। इसके बाद महानगर में तैनात होमगार्डों की सूची बनने की कवायद शुरू हुई। थाने, चौकी और यातायात में तैनात करीब 200 होमगार्ड को हटाने पर मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed