Railway Update: पंजाब से पूर्वांचल को दो स्पेशल ट्रेनें, 22 को बठिंडा-बनारस व अंबाला से कटिहार को होंगी रवाना
Holi Special Train: होली के मौके पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दोनों ट्रेन पंजाब से पूर्वांचल के लिए संचालित होंगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि बठिंडा-बनारस-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस व अंबाला-कटिहार-अंबाला स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 22 मार्च को होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के मौके पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये दोनों ट्रेनें पंजाब से पूर्वांचल के लिए चलेंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि बठिंडा-बनारस-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस व अंबाला-कटिहार-अंबाला स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 22 मार्च को होगा।
(04530-29) बठिंडा-बनारस-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस 22 मार्च को रात 8:50 बजे बठिंडा से चलेगी। रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, रजपुरा, अंबाला कैंट, यमुना नगर जगाधरी, सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:40 बजे मुरादाबाद व 7:15 बजे बरेली पहुंचेगी।
वहां से लखनऊ, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए शाम 5:30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में वहां से रात 8:40 बजे चलकर सुबह 5:36 बजे बरेली, आठ बजे मुरादाबाद में रुकेगी। शाम पांच बजे बठिंडा पहुंच जाएगी। दूसरी ट्रेन (04536-35) अंबाला-कटिहार-अंबाला स्पेशल एक्सप्रेस 22 मार्च को अंबाला कैंट से रात 12:45 बजे चलेगी।
यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर होते हुए सुबह 5:40 बजे मुरादाबाद व 7:15 बजे बरेली में रुकेगी। लखनऊ, सुल्तानपुर, बनारस होते हुए 23 मार्च को सुबह पांच बजे कटिहार पहुंच जाएगी। वापसी में वहां से सुबह सात बजे चलेगी।
अगले दिन सुबह 4:28 बजे बरेली 6:15 बजे मुरादाबाद में रुककर सुबह 11:15 बजे अंबाला कैंट पहुंच जाएगी। ये दोनों ट्रेनें आरक्षित होंगी, इनमें जनरल टिकट लेकर सफर नहीं किया जा सकेगा।