फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two groups clashed with sticks in Asadpur, and a car was vandalized.

Moradabad News: असदपुर में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, कार में तोड़फोड़

Sat, 25 Oct 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 25 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed with sticks in Asadpur, and a car was vandalized.
मैनाठेर। क्षेत्र के गांव असदपुर में शुक्रवार दोपहर आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बताया गया कि गांव निवासी शादाब और तौफीक का गाज़ियाबाद में अलग-अलग ट्रांसपोर्ट का काम है। करीब आठ दिन पहले गाड़ी के भाड़े को लेकर दोनों के बीच फ़ोन पर कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को उसी विवाद को लेकर गांव में फिर से गाली-गलौच शुरू हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने तक पहुंच गई। एक पक्ष फ़िरोज़ के अनुसार वह मैनाठेर थाने में घटना का शिकायत पत्र देकर लौट रहा था, तभी गांव पहुंचते ही दूसरे पक्ष शादाब व उसके साथियों ने फिरोज़ की कार पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी, बीच-बचाव में फ़िरोज़ की मां के साथ भी मारपीट का आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष शादाब का कहना है कि आठ दिन पहले फ़िरोज़ के भाई मेराज और उसके पार्टनर तौफीक ने फोन पर गाली-गलौच की थी और आज जब वे गांव में मिले तो मेराज, तौफीक व उनके साथियों ने हमला किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया दोनों पक्षों से शिकायत पत्र प्राप्त हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed