फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two friends arrested in the murder of a polytechnic student

पॉलीटेक्निक छात्र की हत्या में दो दोस्त गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two friends arrested in the murder of a polytechnic student
मुरादाबाद। पॉलीटेक्निक छात्र अभिजीत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शलभ और उसके साथी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में मकान मालिक सोनू त्यागी और उसकी बेटी व एक दोस्त को भी हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के जम्मूपुर निवासी अभिजीत पेटल (21) राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज से पढ़ाई कर रहा था। वह हिमगिरी कालोनी निवासी सोनू त्यागी के मकान में किराये पर ले रखा था। उसके साथ बिजनौर के नूरपुर निवासी अंकित चौहान भी रहता था। बुधवार रात अभिजीत के कमरे में पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में सतेंद्र गुर्जर निवासी लदावली और उसका दोस्त शलभ गुर्जर भी आए थे। पुलिस का दावा है कि रात करीब साढ़े दस बजे चारों दोस्तों ने बीयर पी थी। इस दौरान मकान मालिक की बेटी एकता त्यागी ऊपरी मंजिल से नीचे आ गई और वह किराया मांगने लगी थी। इसी बीच शलभ गुर्जर का एकता से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

गुस्से में आकर एकता ने शलभ को थप्पड़ मार दिया था। जिससे गुस्साए शलभ ने तमंचा निकाल कर एकता पर तान दिया था। बीच-बचाव करने के लिए अभिजीत ने शलभ का हाथ पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच शलभ ने गोली चला दी। गोली अभिजीत के पेट में लग गई थी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में अभिजीत के भाई अभिषेक पटेल ने आरोपी शलभ गुर्जर, सतेंद्र गुर्जर, अंकित चौहान और मकान मालिक सोनू त्यागी व उसकी बेटी के खिलाफ हत्या और सुबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि घटना के बाद मां बेटी ने खून से सने गद्दे जला दिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में छजलैट के लदावली निवासी शलभ और सतेंद्र को झांझनपुर स्थित एक मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शलभ की निशानदेही पर तमंचा और एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मकान मालिक सोनू, उसकी बेटी एकता और अभिजीत के दोस्त अंकित पुलिस हिरासत में हैं। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिजन शव लेकर फतेहपुर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed