फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two dogs bite black deer, villagers become anger, Moradabad, UP

खूंखार कुत्तों के हमले में दो काले हिरणों की मौत, ग्रामिणों ने जाहिर किया आक्रोश

Thu, 08 Aug 2019 03:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 08 Aug 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two dogs bite black deer, villagers become anger, Moradabad, UP
खूंखार कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

खूंखार कुत्तों ने जिले में दो काले हिरणों को नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल हिरणों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें एक गर्भवती मादा हिरण भी शामिल थी। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों हिरणों को दफना दिया।  

विज्ञापन


पहली घटना मंगलवार की शाम को गांव कादलपुर कुकैटा में हुई। जंगली कुत्तों के हमले में काला हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया और वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने पड़ताल कर एक ग्रामीण के हवाले काला हिरण कर दिया और चले गए। रात को हिरण की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दूसरी घटना बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सैमला और ठाठी के बीच घटी। खेत खलिहानों में खूंखार कुत्तों ने मादा हिरण पर हमला किया। इसमें हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरण का उपचार कराया, लेकिन हिरण ने रात को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि हिरणों पर लगातार खूंखार कुत्तों के हमले हो रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से वन्य जीव संरक्षण के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जून में दो हिरणों की खूंखार कुत्तों के हमले में मौत हो चुकी है। 


हिरण पानी पीने के लिए खेतों की ओर पहुंचते हैं। खेतों में डाले कीटनाशकों की वजह से पानी पीने के बाद हिरण बेसुध हो जाते हैं। इसके बाद वे आसानी से कुत्तों के हमले का शिकार हो जाते हैं। सैमला और ठाठी के बीच जिस हिरण पर कुत्तों ने हमला किया वह गर्भवती थी। पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया है। दूसरा हिरण काला था। उस पर भी खूंखार कुत्तों ने हमला किया है- नीरज कुमार गौतम, पशु चिकित्सक, पवांसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed