{"_id":"6954347bd0be7d5a7706c18c","slug":"two-doctors-were-found-in-the-tehsil-due-to-a-road-dispute-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112927-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो अधिवक्ता भाइयों को रास्ते के विवाद में तहसील में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो अधिवक्ता भाइयों को रास्ते के विवाद में तहसील में घुसकर पीटा
Wed, 31 Dec 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रास्ते के विवाद में मंगलवार को दो अधिवक्ता भाइयों को कुछ युवकों ने पहले रास्ते में पीटा, फिर अधिवक्ता हाल में भी उन्हें बुरी तरह मारा पीटा। मारपीट में एक अधिवक्ता का दांत टूट गया। घटना के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव लालपुर गोसाई निवासी अधिवक्ता कासिम अली अपने भाई हाशिम अली के साथ ठाकुरद्वारा में वकालत करते हैं। उनका कहना है कि वे यासीन खां एडवोकेट के भतीजे की दावत खाकर दोपहर ढाई बजे गाड़ी से लौट रहे थे। नंगलिया मस्जिद रोड पर कुछ युवक रास्ते में खड़े हुए थे। जिस पर उन्होंने अपनी गाड़ी निकालने के लिए उनसे रास्ता मांगा तो आरोप है कि उन्होंने इसपर उनके साथ गाली शुरू कर दी दोनों भाइयों को गाड़ी में ही थप्पड़ मार कर पीटा। किसी तरह वे वहां से निकले तो आरोप है कि उन्होंने फिर उन्हें तहसील में आकर घेर लिया।
उन्हें फिर मारा पीटा दोनों जान बचाने के लिए अधिवक्ता हाल में घुस गए तो आरोपियों ने अंदर घुसकर कासिम अली और उनके भाई हाशिम अली को फिर पीटा। कासिम के चेहरे पर कोई कुंडेदार वस्तु से हमला किया। जिससे उनका एक दांत टूट गया। जानकारी मिलने पर अधिवक्ता मौके पर आ गए उन्होंने मारपीट कर रहे युवकों को घेर लिया। कुछ युवक वहां से भागने में कामयाब रहे। जबकि दो युवकों को पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने कोतवाली में पहुंचकर घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मनोज परमार को आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए घेरा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कासिम अली की तहरीर पर नगर के मोहल्ला मछली बाजार वार्ड 15 निवासी मोहम्मद फरमान, वार्ड तीन छहराया के निकट निवासी आता वारिस, मोहल्ला लालबाग निवासी गुलफाम और मस्जिद धोबियान निवासी फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है। घायल दोनों अधिवक्ताओं का पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।