फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two-day job fair for recruitment of 500 contract drivers from today

Moradabad News: 500 संविदा चालकों की भर्ती को दो दिवसीय रोजगार मेला आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two-day job fair for recruitment of 500 contract drivers from today
मुरादाबाद। राज्य परिवहन निगम मुरादाबाद परिक्षेत्र में रोडवेज बसों के संचालन के लिए 500 संविदा चालकों की भर्ती को मंगलवार से दो दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। पीतल नगरी स्थित आरएम कार्यालय पर तीन व चार जून को लगने वाले इस रोजगार मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

आरएम ममता सिंह ने बताया कि यह भर्ती संविदा अनुबंध के आधार पर की जाएगी। जिसमें चयनित चालकों को प्रति किलोमीटर 2.06 रुपये भुगतान किया जाएगा। भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। अभ्यर्थी की उम्र 23 वर्ष से 58 वर्ष के बीच और ऊंचाई 5.3 फीट होनी चाहिए। उसके पास भारी वाहन संचालन का वैध लाइसेंस कम से कम दो साल पुराना होना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन को अपने साथ दस्तावेज के रूप में शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद योग्य अभ्यर्थियों को लखनऊ व दिल्ली में ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed