फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two contracted buses failed the testing on the very first day

Moradabad News: पहले ही दिन दो अनुबंधित बसें टेस्टिंग में फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two contracted buses failed the testing on the very first day
मुरादाबाद। संभल रोड स्थित परिवहन विभाग की देखरेख में बनाए गए दो ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटरों में से एक पर बुधवार से टेस्टिंग का काम शुरू हो गया। पहले दिन पहुंचीं रोडवेज की दो अनुबंधित बसें टेस्टिंग में फेल हो गईं। इनमें से एक बस के दरवाजे का शीशा चटका हुआ था। वहीं दूसरी ओवरस्पीड के चलते टेस्टिंग में फेल कर दी गई। दोनों को कमियां दूर कराकर बृहस्पतिवार को पुन: सेंटर लाने को कहा गया। एक अनुबंधित बस में सभी कुछ ओके मिलने के कारण उसका टेस्टिंग प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में सभी व्यावसायिक वाहनों की हर दो साल बाद टेस्टिंग करानी होती है। इसका प्रमाणपत्र भी जारी किया जाता है। 30 अप्रैल तक यह कार्य आरटीओ कार्यालय में किया जाता रहा था, जो मैन्युअली होता था। अब परिवहन विभाग ने जटपुरा में पीपीपी मोड पर दो ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को एक टेस्टिंग सेंटर पर काम शुरू कर दिया गया। सेंटर संचालक वरुण कोहली ने बताया कि टेस्टिंग के पहले दिन तीन अनुबंधित बसों की टेस्टिंग का काम किया गया। इनमें से एक बस के दरवाजे का शीशा चटका होने तथा दूसरी बस में में स्पीड 80 किमी प्रतिघंटा के बजाय 93 किमी प्रति घंटा पर सेट मिली। जिससे उनका फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सका। दोनों बसों के चालकों को कमियां दूर कराकर बृहस्पतिवार को लाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि तीसरी अनुबंधित बस टेस्टिंग में पास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व टेस्टिंग सेंटर का पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संचालक अरुण कोहली, अनुबंधित बस ऑपरेटर्स के क्षेत्रीय अध्यक्ष विक्की चौधरी, महेंद्र सिंह बग्गा समेत सेंटर से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे। एआरटीओ (वित्त) आंजनेय सिंह ने भी मौके पर पहुंच निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed