फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two companies of Delhi and Chandigarh will start garbage collection in the city soon

शहर के दो जान में जल्द डोर टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करेंगी दिल्ली-चंडीगढ़ की फर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two companies of Delhi and Chandigarh will start garbage collection in the city soon
शहर में जल्द कूड़ा क
विज्ञापन

मुरादाबाद। शहर के 38 वार्ड में बंद चल रहा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए तीन कंपनियों से बात हो गई है। इनमें से चंडीगढ़ और दिल्ली की दो फर्मों से आज अनुबंध हो सकता है। जिसके बाद ये फर्म काम शुरू कर देंगी। दोनो फर्मों को शहर के तीन वार्डों में काम दिया जाएगा। एक अन्य फर्म से भी जल्द अनुबंध होने का दावा है। नगर निगम का दावा है कि शहर के प्रत्येक घर तक यह टीमें पहुंचेंगी।

शहर में कुल 70 वार्ड हैं। 32 वार्ड में एक प्राइवेट कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही है, जबकि 38 वार्ड में ये काम बंद हैं। नगर निगम के कर्मचारियों पर ही कूड़ा कलेक्शन का काम देख रहे हैं लेकिन कर्मचारियों की संख्या सीमित होने की वजह से ये काम सही ढंग से नहीं हो रहा है। जिस कारण लोग अपने घर के आसपास ही कूड़ा डाल रहे हैं। अब नगर निगम ने शहर में कूड़ा कलेक्ट करने को तीन कंपनियों से बात की है। नगर निगम की ओर से डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम देख रहे हिमांशु कुमार ने बताया कि दिल्ली, चंडीगढ़ और लखनऊ की तीन फर्मों से बात फाइनल हो चुकी है। इनमें चंडीगढ़ और दिल्ली की दो फर्मों से सोमवार को अनुबंध होना था लेकिन किसी कारणवश से नहीं हो सका। अब मंगलवार को उक्त फर्मों से अनुबंध होगा। इसके बाद ये दोनों फर्म काम शुरू कर देंगी। इनमें चंडीगढ़ की फर्म को नौ और दिल्ली की फर्म को 19 वार्ड में काम दिए जाने की तैयारी है। बाकी बचे 10 वार्ड तीसरी फर्म का अनुबंध होने पर उसे दिए जाएंगे। लोगों से कलेक्शन चार्ज में कोई बदलाव नही होगा, जो चार्ज पहले लिया जाता था वही अब वसूला जाएगा। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि अनुबंध होते ही ये फर्म काम शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed