फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two coaches of Lucknow Anand Vihar derailred near Moradabad

यूपी: लखनऊ-दिल्ली रेल रूट बहाल, मुरादाबाद में पटरी से उतरी गई थी डबल डेकर ट्रेन

Sun, 06 Oct 2019 10:44 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 06 Oct 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
two coaches of Lucknow Anand Vihar derailred near Moradabad
दुर्घटनास्थल - फोटो : ANI

लखनऊ से राजधानी दिल्ली आ रही लखनऊ-आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बेपटरी हो गई थी। इसके बाद रेल रूट कई घंटों के लिए बाधित हो गई। जिसे बाद में बहाल करा दिया गया।

विज्ञापन


लखनऊ से राजधानी दिल्ली आ रही लखनऊ-आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मुरादाबाद के पास बेपटरी हो गई। ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
फिलहाल किसी हताहत की सूचना नहीं है। हालांकि, ट्रेन में सवारी कर रहे यात्री दुर्घटना के बाद सहमे हुए हैं। घटना को लेकर रेल विभाग ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्रथमिकता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों को रेलगाड़ी के आगे वाले कोच में शिफ्ट किया जाएगा और जल्द से जल्द ट्रेन को मुरादाबाद के लिए रवाना किया जाएगा।

इसके बाद 11 बजे तक रेलवे की आपातकालीन राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गई। चार बोगियों को काटकर ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन के लिए रवाना कर दी गई। रेलवे उच्च अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। डीआरएम तरुण प्रकाश के मुताबिक ट्रैक पर मरम्मत के कामों की जानकारी दे दी गई थी, इसलिए ट्रेन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चल रही थी। गति कम होने के कारण किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है।

इससे पहले शनिवार शाम मुरादाबाद रेल मंडल के धनेटा में लूप लाइन से गुजर रही मिलिट्री स्पेशल (मालगाड़ी) ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर जाने के कारण ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया था। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया था कि शनिवार शाम मिलिट्री स्पेशल ट्रेन( मालगाड़ी) मुरादाबाद से बरेली की ओर जा रही थी। मालगाड़ी में मिलिट्री का सामान लदा हुआ था, जिसे चालक संजीव कुमार और सह चालक अमन लेकर जा रहे थे। 


शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे धनेटा में लूप लाइन से मिलिट्री स्पेशल ट्रेन गुजर रही थी। इस दौरान झटके के साथ एक डिब्बा पटरी से उतर गया। तेज आवाज के साथ डिब्बे के पहिये से उतरने पर हड़कंप मच गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। चालक ने स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। तत्काल रेल संचालन बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर मंडल मुख्यालय से एआरटी की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed