फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two children were forced off the train by TTE Railway suspended him

दो दिन से घर नहीं पहुंचे भाई-बहन: दो बच्चों को टीटीई ने जबरन ट्रेन से उतारा, रेलवे ने TTE को किया निलंबित

Tue, 11 Apr 2023 10:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Apr 2023 10:59 PM IST
सार

बच्चों के घर न पहुंचने पर माता-पिता ने रेल मदद एप पर बच्चों के गायब होने की सूचना दी। जांच कराने पर रेलवे को पूरे मामले की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Two children were forced off the train by TTE Railway suspended him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

15 वर्षीय भाई के साथ ट्रेन में सफर कर रही आठ साल की बच्ची पर टिकट न होने की सजा टीटीई ने दोनों को जबरन ट्रेन से नीचे उतारकर दिया। बिहार निवासी भाई-बहन अब तक घर नहीं पहुंच सके हैं। आरोपी टीटीई धनंजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

इस मामले की शिकायत बच्चों के माता-पिता ने रेल मदद नामक एप पर की थी। शिकायत के मुताबिक भाई-बहन रविवार को नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में खगड़िया (बिहार) जाने के लिए सवार हुए थे। आरक्षित बोगी में सवार 15 वर्षीय भाई पर सामान्य टिकट था, उसकी आठ वर्षीय बहन पर टिकट नहीं था। आरोप है कि चेकिंग के दौरान टीटीई ने ठहराव न होते हुए भी बरेली में ट्रेन रुकवाई और दोनों बच्चों को जबरन नीचे उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के घर न पहुंचने पर माता-पिता ने रेल मदद एप पर बच्चों के गायब होने की सूचना दी। जांच कराने पर रेलवे को पूरे मामले की जानकारी हुई। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि इस मामले में मुरादाबाद के टीटीई धनंजय सिंह को निलंबित कर दिया है। टीटीई धनंजय सिंह पर पूर्व में भी कुछ आरोप लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed