फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two bike thieves gang members arrested, stolen bikes seized

Moradabad News: बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two bike thieves gang members arrested, stolen bikes seized
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नगर से चोरी की गई एक बाइक और जनपद बिजनौर से चोरी की बाइक के पुर्जे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि यह गैंग मैरिज हॉल को अपना निशाना बनाता था। मैरिज हॉल में आए लोगों की बाइकों पर नजर रखता था, लोगों की अनुपस्थिति में बाइकें लेकर भाग जाते थे। 26 अप्रैल को नगर के रिहान की बाइक इसी गैंग ने सुरजन नगर रोड पर स्थित ग्रीन व्यू रिजॉर्ट से चोरी की थी। जबकि एक महीने पहले गैंग ने जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के मैरिज हॉल के बाहर से बाइक चोरी की थी। बाइक को काटकर उसके पुर्जे नांगलिया के पास एक खंडहर में छिपाए थे। जबकि रिहान की बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शरीफनगर निवासी शाहबाज और महफूज ने बताया कि वह चोरी के बाद बाइक को काटकर उसके पुर्जे दुकानों पर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ कई रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल कराकर उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed