{"_id":"5a68f1564f1c1b87268b64fc","slug":"two-arrested-in-fake-marriage-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आधार कार्ड से चल रहा था लुटेरी दुल्हन गिरोह का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आधार कार्ड से चल रहा था लुटेरी दुल्हन गिरोह का धंधा
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
फर्जी शादी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर सोनीपत के युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने एक महिला और किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार की गई महिला ने ही ठगी के दौरान लुटेरी दुल्हन की मां बनने का नाटक किया था। इसके लिए उसने फर्जी नाम से आधार कार्ड तक बनवाया हुआ था। लुटेरी दुल्हन सहित गिरोह के कई अन्य सदस्य अभी भागे हुए हैं।
इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला और उसकी नाबालिग बेटी कुंदरकी थानाक्षेत्र की रहने वाली हैं। महिला ने बताया कि सोनू उर्फ मंसूर की दोस्ती कुलदीप से थी। कुलदीप ने सोनू को बताया कि सोनीपत निवासी वीरेंद्र को शादी के लिए युवती की तलाश है। इसके बाद ठगी की साजिश रखी गई। उसने ही रुपयों का लालच देकर महिला को लुटेरी दुल्हन गुलशन उर्फ पूजा की मां बनने के लिए कहा। महिला ने ठगी के धंधे के लिए सीमा के नाम से फर्जी आधार कार्ड तक बनवाया था, जिससे की उसके दूसरे समुदाय का होने की पोल न खुल सके।
महिला की नाबालिग बेटी ने लुटेरी दुल्हन की बहन होने की बात युवक पक्ष को बताई थी। महिला ने पुलिस हिरासत में बताया कि गुलशन उसकी बेटी नहीं है, वह उसकी जानकार है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी गुलशन, कासिम, मंसूर और कुलदीप की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि सोनीपत निवासी वीरेंद्र सिंह को शादी का झांसा देकर लुटेरी दुल्हन के गिरोह के सदस्यों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए थे। 19 जनवरी को शादी भी करवा दी थी। शादी के बाद ससुराल जाते वक्त रास्ते में ही कार सवार गुलशन ने पेट में दर्र्द का बहाना बनाकर भाग गई थी।