फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused arrested for murder of BJP leader s nephew

UP: 'चाकू के एक वार में फट गया था लिवर, पेट में बहा खून...', भाजपा नेता के भतीजे की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Oct 2025 10:46 PM IST
सार

आरोपी विशाल कौशिक उर्फ पुले कौशिक और आकाश रावत उर्फ सोना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अनिल शर्मा और अनंत कौशिक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Two accused arrested for murder of BJP leader s nephew
गमगीन परिजन और विनायक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में भाजपा नेता अनुराग सिंह के भतीजे विनायक सिंह (17) की हत्या करने के आरोपी विशाल कौशिक उर्फ पुले कौशिक और आकाश रावत उर्फ सोना को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अन्य दो आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह का परिवार शहर के कटघर बीच छोटा छत्ता मोहल्ले में रहता है। उनके बड़े भतीजे अभिषेक सिंह ने पड़ोस में रहने वाले विशाल उर्फ पुले कौशिक, उसके भाई अनंत कौशिक, चाचा अनिल शर्मा और आकाश रावत उर्फ सोना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है, जिसमें अभिषेक ने बताया कि मंगलवार दोपहर विशाल से रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर उनका विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस विवाद में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त मामला शांत हो गया था लेकिन मंगलवार की शाम सात बजे आरोपी ने फिर से गाली गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान वहां अभिषेक का छोटा भाई विनायक आ गया। उसने गाली गलौज का विरोध किया तो विशाल ने अपने भाई अनंत, चाचा अनिल शर्मा और आकाश रावत को बुला लिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर विनायक की हत्या कर दी।

विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल कौशिक उर्फ पुले कौशिक और आकाश रावत उर्फ सोना को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अनिल शर्मा और अनंत कौशिक की तलाश की जा रही है।

चाकू के एक वार में फट गया था लिवर
कटघर थाने की पुलिस ने बुधवार को विनायक के शव का पोस्टमार्टम कराया। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। बुधवार शाम आई रिपोर्ट से पता चला कि विनायक के शरीर पर चाकू से एक वार किया गया था, जिससे उसका लिवर फट गया और पेट में खून बह गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।

अधूरी रह गई भैया दूज पर भाई को तिलक करने की हसरत
भाजपा नेता अनुराग सिंह के बड़े भाई पवन कुमार सिंह के परिवार में उनकी पत्नी नीलम, बेटी आयुषी और बड़ा बेटा अभिषेक सिंह हैं। छोटे बेटे विनायक की हत्या के बाद से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। आयुषी हर साल अपने भाइयों का तिलक कर भैयादूज मनाती थी लेकिन इस बाद छोटे भाई को भैयादूज पर तिलक करने की हरकत अधूरी रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed