{"_id":"592492e44f1c1ba716535c87","slug":"twite-to-petroliom-minister-and-gas-cylender-dilivered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम मंत्री को ट्विट किया तो आ गया सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम मंत्री को ट्विट किया तो आ गया सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 24 May 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए सिरदर्द बने दस के सिक्कों से सेल्समेन द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर न देने के मामले में अधिकारियों से फरियाद कर थक चुके गैस उपभोक्ता ने जब इस शिकायत को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ट्विट किया तो चंद घंटों में ही इसका निस्तारण हो गया और सैल्समेन दस के सिक्कों से ही गैस सिलेंडर देने के लिए उपभोक्ता के घर पहुंच गया।
मामला कांठ नगर का है यहां के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी पृथी सिंह ने कई दिन पूर्व स्थानीय एचपी गैस एजेंसी पर अपनी गैस की बुकिंग कराई थी। बुकिंग के अगले ही दिन संबंधित सेल्समेन उपभोक्ता के घर गैस सिलेंडर लेकर पहुंचा।
पृथी ने सेल्समेन को पांच सौ रुपये दस के सिक्के में देने चाहे तो सेल्समेन ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया और सिलेंडर को लेकर वापस चला आया। पृथी सिंह ने इसकी शिकायत तत्काल तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह और तहसीलदार खालिद अंजुम से की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि क्या दस का सिक्का भारतीय करेंसी नहीं है जो गैस एजेंसी के सेल्समेन ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया। जिस पर अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया कि समाधान किया जाएगा। लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो वह सोमवार को फिर तहसील पहुंचा तो वहां कोई अधिकारी उसे नहीं मिला।
इसके बाद पृथी सिंह ने अपने फोन से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को पूरे मामले से संबंधित एक ट्र्विट कर दिया। फिर क्या था उसके पास तमाम कमेंट आने प्रारंभ हो गए। केंद्रीय पेट्रोलियम विभाग से पृथी सिंह को पूरा आश्वासन दिया गया। मंगलवार को गैस एजेंसी का सेल्ममेन उन्हीं दस सिक्कों से गैस देने के लिए उपभोक्ता के घर पहुंच गया। जिन्हें लेने से उसने इनकार कर दिया था।