फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Twelve million jewels were blown from the bag of a Mumbai businessman's wife

मुंबई के व्यापारी की पत्नी के बैग से उड़ा लिए बारह लाख रुपये के जेवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Twelve million jewels were blown from the bag of a Mumbai businessman's wife
मुरादाबाद। मुंबई से बिजनौर शादी समारोह में शामिल होने आए व्यापारी दंपती के ट्राली बैग से बदमाशों ने बारह लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए। दंपती धामपुर से मुरादाबाद के लिए मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में सवार हुए थे। उन्होंने ट्राली बैग से जेवर गायब देखे तो पुलिस को सूचना दी। व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के मौजमपुर जैतरा गांव निवासी सरफराज अहमद परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। सरफराज का वहां जूते चप्पल का शोरूम है। सरफराज ने सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने पैतृक गांव में भतीजे की शादी में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह पंद्रह फरवरी को अपनी पत्नी रोशन जहां को साथ लेकर मुरादाबाद में एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। व्यापारी ने बताया कि वह धामपुर से रोडवेज की बस में सवार हुए थे। बस में काफी भीड़ थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सीट के पास ही ट्राली बैग रख लिया था। उनके मुताबिक बस अगवानपुर पहुंची तो महिला ने देखा कि ट्राली बैग का ताला टूटा हुआ था। चेक करने पर पता चला कि बैग के अंदर से पर्स भी निकाल लिया गया था। इसमें करीब बारह लाख रुपये के जेवर थे। थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed