फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck collides with tractor trolley of devotees, one killed, 16 injured

श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, सोलह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor trolley of devotees, one killed, 16 injured
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रविवार रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि सोलह श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

बरेली के सिरौली निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बूजपुर आशा गांव स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। रविवार देर रात ट्रैक्टर चालक ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली रोक दी थी। इसके बाद चालक पानी पीने चला गया। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली में 25 लोग सवार थे।
विज्ञापन

इस हादसे में सोलह श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां चिकित्सकों ने गिरीश सागर (16) पुत्र भगवान स्वरूप निवासी सिरौली जनपद बरेली को मृत घाषित कर दिया। जबकि, रामवीर सिंह, रामरतन, वीर सिंह और संजय को भर्ती कर उपचार किया गया। अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं हैं, जो प्राथमिक उपचार के बाद चल गए। परिजनों ने बताया कि गिरीश हाईस्कूल का छात्र था। वह हादसे के समय परिजन और रिश्तेदारों के साथ मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed