फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck collides with bike on Delhi Lucknow highway in Moradabad two people died

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां और बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर

Fri, 23 Sep 2022 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Sep 2022 08:20 PM IST
सार

हादसे में बाइक सवार महिला चंद्रवती और उसके सात साल के बेटे सौरभ की मौत हो गई। जबकि महिला का पति राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Truck collides with bike on Delhi Lucknow highway in Moradabad two people died
हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला चंद्रवती और उसके सात साल के बेटे सौरभ की मौत हो गई। जबकि महिला का पति राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


भोजपुर के ठीकरी गांव निवासी राजवीर फर्म में पॉलिश का काम करता है। शुक्रवार शाम पांच बजे वह पत्नी चन्द्रवती और सात वर्षीय बेटा सौरभ को बाइक से लेकर रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र मंझरा गांव जा रहा था। इस गांव में राजवीर की ससुराल है। ससुर के श्राद्ध में शामिल होने जा रहा था। बाइक अभी दिल्ली लखनऊ हाईवे पर सिहोराबाजे के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मार दी। कार और तीनों सवारों को ट्रक दूर तक घसीटते हुए ले गया।

विज्ञापन

इस दौरान ट्रक का पहिया सौरभ सिर पर उतर गया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। राजवीर व चंद्रवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान चंद्रवती की मौत हो गई। राजवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि चालक ट्रक दौड़ाकर मौके से भाग गया है। हादसे के समय राजवीर अपने ससुर के श्राद्घ में शामिल होने पत्नी और बेटे को लेकर जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed