फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Triple talaq given wife Moradabad, Married woman thrown out house just four months after marriage

मुरादाबाद में पत्नी को दिया तीन तलाक: निकाह के चार माह बाद ही विवाहिता को घर से निकाला, पांच के खिलाफ केस

Thu, 29 Aug 2024 06:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 06:28 PM IST
सार

सिविल लाइंस निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति ने उसे तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया है। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Triple talaq given wife Moradabad, Married woman thrown out house just four months after marriage
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसे निकाह के चार माह बाद ही तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के गुलाब बाग मस्जिद के पास रहने वाली मुस्कान ने बताया कि उसका निकाह 17 अप्रैल 2024 को सिविल लाइंस के आजाद नगर हड्डी मिल के पास रहने वाले मुनीश के साथ हुआ था। निकाह के बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए मुस्कान को तंग करने लगे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने मुस्कान पर दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से और दहेज लेकर आए। मुस्कान का उत्पीड़न किया गया तो उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। नारी उत्थान केंद्र में दोनों के बीच समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई थी। सात जून 2024 को पीड़िता को फिर से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की। यहां दोनों के बीच समझौता हुआ कि मुनीश और दहेज का सामान और रुपये वापसकर देगा। 


लेकिन 22 अगस्त की शाम पांच बजे मुनीश अपने वादे से मुकर गया और दहेज का सामान वापस करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पति मुनीश ने उसे तीन तलाक दे दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, जेठ नब्बू, अनीस, सास कुलसुम और ननद जनमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed