{"_id":"ed61d552f26c051396aba117b09259ea","slug":"tries-rape-with-two-sisters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों से खेत में दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बहनों से खेत में दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में घास लेने जा रही दो नाबालिग बहनाें को युवकाें ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरियाें के शोर मचाने पर एक महिला के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी किशोरियाें को छोड़कर भाग गए।
गांव निवासी दो सगी बहनाें में से एक 16 साल और दूसरी 13 साल की है। यह दोनाें बहनें दोपहर के समय घास लेने जा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही दो युवकाें की नजर उन पर पड़ी और पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में गन्ने के खेत आने पर दोनों युवक दोनों किशोरियाें को खींचकर जबरन ईख के खेत में ले गए और उनसे अश्लीलता करते हुए जोर जबरदस्ती करने लगे।
किशोरियाें ने साहस करके शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अन्य महिला किसान अपने खेत की ओर जा रही थी। उसने जब गन्ने के खेत से चीखने की आवाज सुनीं तब वह खेत में घुस गई। महिला को देख दोेनों आरोपी गन्ने के खेत के अंदर की ओर भाग गए। बाद में पीड़ित किशोरियाें ने उनसे जोर जबरदस्ती करने वालों के नाम भी बताए। किशोरियों के चाचा की तहरीर पर रोहित और बागेश्वर के खिलाफ छेड़छाड़ करने और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।