फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tricolour will be seen everywhere in the city, the slogan of flag hoisting will reverberate

Moradabad News: शहर में हर ओर तिरंगे की छटा, गूंजेगा ध्वजारोहण का जयघोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Tricolour will be seen everywhere in the city, the slogan of flag hoisting will reverberate
मुरादाबाद। आजादी के जश्न में डूबा शहर शुक्रवार को तिरंगे की छांव में नई सुबह का स्वागत करेगा। सड़कों से लेकर सरकारी इमारतों तक, हर कोना देशभक्ति के रंगों में सराबोर है। स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर में चारों ओर तिरंगा लहराएगा और साथ गूंजेगा राष्ट्रगान। कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, नगर निगम, विकास भवन और विकास प्राधिकरण जैसे सरकारी भवनों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण के साथ इस उत्सव का आगाज होगा। वहीं स्कूल-कॉलेज, अन्य सरकारी व गैरसरकारी संस्थान, संगठन और वार्डों में भी तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें नौनिहाल सांस्कृतिक रंग बिखेरेंगे और हर धुन पर आजादी की महक महसूस की जा सकेगी।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट, विकास भवन, रेलवे स्टेशन, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, विकास प्राधिकरण आदि सरकारी कार्यालयों को सजाया गया। नगर निगम ने शहर के प्रमुख चौराहों व बिजली के खंभों पर तिरंगे की रोशनी वाले झालर और झंडे लगाए गए हैं। कांठ रोड और दिल्ली रोड को भी तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। स्कूल-कॉलेजों में रंगोली और गुब्बारों से सजावट की गई है। कमिश्नर, डीएम और नगर निगम कार्यालय में भी ध्वजारोहण की खास तैयारी की गई है। दिल्ली रोड स्थित एमडीए कार्यालय, जीएसटी विभाग में भी भव्य ढंग से स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन



कहां कितने बजे होगा ध्वजारोहण
कांग्रेस (जीआईसी चौराहा) - सुबह 7:00 बजे
नवीन नगर तिराहा - सुबह 7:00 बजे
हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज - सुबह 7:30 बजे
कलक्ट्रेट - सुबह 8:00 बजे
एमडीए दफ्तर- सुबह 8:00 बजे

सोनकपुर स्टेडियम - सुबह 8:00 बजे
विकास भवन - सुबह 8:00 बजे
नगर निगम (टाउनहॉल) - सुबह 8:00 बजे
सपा कार्यालय - सुबह 8:00 बजे
आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल - सुबह 8:00 बजे
सेंट मीरा अकादमी कांशीराम - सुबह 8:00 बजे
टिनी टोट्स कॉलेज - सुबह 8:15 बजे
स्मार्ट सिटी कार्यालय - सुबह 8:30 बजे
पुलिस लाइन - सुबह 8:30 बजे

रोटरी क्लब समर्पण (गोपाल गोशाला) - सुबह 8:30 बजे
भाजपा कार्यालय - सुबह 8:30 बजे
जीके पब्लिक स्कूल - सुबह 8:30 बजे
कंपोजिट विद्यालय (साहस वेलफेयर सोसायटी) - सुबह 8:45 बजे
बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी - सुबह 9:00 बजे
आरआरके स्कूल - सुबह 9:00 बजे
रेलवे स्टेडियम - सुबह 9:00 बजे
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (महाराणा प्रताप चौक) - 9:30 बजे
सुशीला आर्य कन्या जूनियर कॉलेज - सुबह 9:30 बजे
रेलवे हरथला कॉलोनी - सुबह 10:00 बजे
जन सेवक समाज मंडी चौक - सुबह 10:00 बजे
स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज - सुबह 10:00 बजे
दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज - सुबह 10:30 बजे
शहीद स्मारक, मंडी चौक - सुबह 10:30 बजे
विल्सोनिया डिग्री कॉलेज - सुबह 10:30 बजे
दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज - सुबह 10:30 बजे
हमसफर मैरिज हॉल, जामा मस्जिद - दोपहर 1:15 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed