{"_id":"6870275e6e5d6a2ad8054a20","slug":"trees-are-necessary-to-keep-the-earth-green-and-save-the-environment-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109319-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पृथ्वी को हरा भरा रखने व पर्यावरण बचाने को पेड़ों का होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पृथ्वी को हरा भरा रखने व पर्यावरण बचाने को पेड़ों का होना जरूरी
Fri, 11 Jul 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
कांठ। पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत चल रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पृथ्वी को हरा भरा रखने और पर्यावरण को बचाने के लिए दूसरे दिन भी जगह-जगह पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधों की परवरिश करने का संकल्प भी लिया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम के क्रम में नगर पंचायत उमरी कलां में चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली ने पौधरोपण किया। उन्होंने यहां फल, फूल, छाया, ऑक्सीजन और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में सहयोग कई पौधों का रोपण किया। पौधों को पानी लगाते हुए चेयरमैन ने कहा कि आज पर्यावरण को दूषित होने से बचाने का एक ही उपाए है कि पृथ्वी को अधिक से अधिक हरा भरा रखा जाए। यहां ईओ नगर पंचायत अरविंद कुमार, चेयरमैन पुत्र व युवा समाज सेवी मोहम्मद आजम अली, लिपिक सुरेंद्र सिंह, जय कुमार सिंह, पूर्व ईओ नजम अहमद सहित सभासद मौजूद रहे। वहीं विकास खंड छजलैट के प्राथमिक विद्यालय चेतरामपुर में नव ग्रह वाटिका की भी स्थापना की गई। जिसमें नौ प्रकार के पौधों अपामार्ग, शमी, मदार, दूव, पलाश, गूलर, खैर, पीपल और कुश का ग्रहों की दिशा अनुसार रोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि वैदिक काल में ऋषि मुनियों ने नवग्रह वाटिका के महत्व का विभिन्न ग्रंथों में वर्णन किया है। शिक्षिका सूर्यलता, पूजा कुमारी, पारूल मेहरोत्रा, ममता रानी व इको क्लब के सदस्य रहे। इसके अलावा कांठ के गांव आवी हफीजपुर में भाजपा नेता डॉ. अंगद सिंह चौहान, गांव संजरपुर सुल्तानपुर में प्रधान पति मुकेश यादव, गांव गढ़ी में ग्राम सचिव सूरज नायक, प्रधान पति फईम अहमद लाल, बीसी आशीष कुमार, नगर पंचायत कांठ की गोविंदपुर गोशाला परिसर में एसडीएम संत दास पंवार द्वारा, सीएचसी में चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, बीपीएम चंद्रशेखर यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शैफाली द्वारा पौधरोपण किया गया।