{"_id":"69e68e9ea24dfe9ece0e45fb","slug":"transporter-shot-son-of-former-block-chief-arrested-moradabad-news-c-280-1-smbd1010-100770-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रांसपोर्टर को गोली मारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रांसपोर्टर को गोली मारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा गिरफ्तार
Tue, 21 Apr 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद)। कॉलेज समिति के विवाद में भगतपुर थानाक्षेत्र में रविवार की रात करीब नौ बजे ट्रांसपोर्टर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। गोलियां उनकी पीठ, हाथ और चेहरे को छूते हुए निकल गईं। उन्होंने घायल अवस्था में ही कुछ दूरी पर खड़ी यूपी 112 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह के बेटे आकाश यादव को पकड़ लिया। इस मामले पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह, उनके बेटे समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भगतपुर क्षेत्र के सिरसवां हरचंद्र निवासी राजेश कुमार यादव ट्रांसपोर्टर हैं। उनके भाई क्षेत्र में ही समदा चतुर्भुज मार्ग स्थित विद्यालय संचालित करते हैं। राजेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि वह रविवार की रात नौ बजे मुरादाबाद से अपने घर लौट रहे थे। निवाड़खास रोड पर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे भगतपुर के सिरसवां हरचंद्र निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह, उनके बेटे आकाश यादव और विशाल यादव, अमित यादव, राजेंद्र सिंह भगतपुर थाना क्षेत्र के मलवाड़ा उर्फ मानपुर निवासी सुनील यादव और दुष्यंत यादव ने उनकी बाइक को चारों तरफ से घेर लिया।
कहने लगे कि अगर दो माह पहले 21 फरवरी को नागफनी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में फैसला नहीं किया तो काम ही खत्म कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें तीन गोलियां लगी हैं। इसके बाद घायल ने बाइक दौड़ा दी और कुछ ही दूरी पर खड़े पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कॉलेज में समिति और नियुक्ति की शासन तक की थी शिकायत
भगतपुर। थाना क्षेत्र के सिरसवां हरचंद्र स्थित विद्या निकेतन इंटर कालेज पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पूरन सिंह 2005 से लेकर 2024 तक मैनेजर रहे हैं। इसके बाद सुनील कुमार यादव काॅलेज के मैनेजर नियुक्त कर दिए थे। इस मामले में राजेश कुमार यादव ने काॅलेज की कमेटी फर्जी तरीके से नियुक्त करने की शिकायत शिक्षा विभाग और शासन में की थी। तब से दोनों पक्षों में विवाद है। 21 फरवरी 2026 को राजेश कुमार ने कोर्ट की मदद लेते हुए नागफनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें राजेश ने बताया था कि वह इकबाल बिल्डिग के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां आरोपी आ गए और उन तमंचे से फायरिंग की गई है। इस प्राथमिकी में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पूरन सिंह, विनोद कुमार, आकाश, अमित कुमार, हरिओम, दौलत सिंह, सुनील कुमार, दुष्यंत कुमार, सोनी यादव, वीरेंद्र सिंह और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। नागफनी थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि इस मामले में विवेचना की जा रही है।