{"_id":"61d3502716e3fd124b49ce31","slug":"transport-nine-e-city-buses-will-run-on-four-routes-in-the-city-from-today-city-news-mbd41486274","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन : आज से शहर में चार रूटों पर दौड़ेंगी नौ ई-सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन : आज से शहर में चार रूटों पर दौड़ेंगी नौ ई-सिटी बसें
विज्ञापन
मुरादाबाद। नया साल शहरवासियों के लिए सुगम यातायात की अच्छी खबर लेकर आया है। मंगलवार से शहर में ई-सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। लांकड़ी स्थित चार्जिंग डिपो से संचालित होने वाली इन बसों का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी करेंगे। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय से नौ बसें तीन दिसंबर को रात 10 बजे मुरादाबाद पहुंच चुकी हैं। आज यानी चार जनवरी को पंचायत भवन से मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
ये बसें पूर्णत: वातानुकूलित होंगी। परिवहन निगम के स्थानीय अधिकारियों ने परिचालन संबंधी सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं। परिवहन निगम के मुरादाबाद डिपो की ओर से चालक-परिचालकों की व्यवस्था कर दी गई है। इन बसों के संचालन और प्रबंधन का जिम्मा रोडवेज के अधिकारियों पर है, जबकि ई-चार्जिंग डिपो के रख रखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। शहर के चार रूटों पर ये बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन होने से शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए लोगों को बेहद आसानी होगी। अनाधिकृत वाहनों पर अंकुश लगेगा। ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 25 ई-बसें आनी हैं। डिपो के अलावा शहर में प्रत्येक पांच किमी पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने के लिए नगर निगम को कार्य करना है। फिलहाल 30 किमी की दूरी के लिए ही बसें चलाई जाएंगी, जिससे चार्जिंग प्रक्रिया डिपो पर ही मेंटेन हो सके। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को बसों का ट्रायल होगा। इसके बाद लगातार संचालन आम जनमानस के लिए शुरू हो जाएगा। इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 35 रुपये होगा।
इन रूटों पर चलेंगी ई-सिटी बसें
1- जीरो प्वाइंट-दलपतपुर-टीएमयू वाया रेलवे स्टेशन
ठहराव - रामपुर दोराहा, प्रेम वंडर लैंड, गुलाबबाड़ी, हनुमान मूर्ति, पीतलनगरी बस डिपो, मुरादाबाद बस डिपो, रेलवे स्टेशन, फव्वारा चौक, साईं अस्पताल, चौधरी चरन सिंह चौक, सर्किट हाउस, गांगन तिराहा, मंगूपुरा, जीरो प्वाइंट पाकबड़ा, पाकबड़ा, टीएमयू
विज्ञापन
2- जीरो प्वाइंट-दलपतपुर-टीएमयू वाया मिनी बाईपास
ठहराव - रामपुर दोराहा, प्रेम वंडर लैंड, गुलाबबाड़ी, हनुमान मूर्ति, रेलवे क्रासिंग, पंडित नगला, कोहिनूर तिराहा, आरटीओ, एमसीटीसीएल डिपो, मंडी समिति तिराहा, हिंदुस्तान टाइम्स, लाकड़ी फाजलपुर, गांगन तिराहा, मंगूपुरा, जीरो प्लाइंट पाकबड़ा, पाकबड़ा, टीएमयू
3- रामपुर दोराहा-रेलवे स्टेशन- भटावली वाया हरथला
ठहराव - प्रेम वंडर लैंड, गुलाबबाड़ी, हनुमान मूर्ति, पीतलनगरी बस डिपो, मुरादाबाद बस डिपो, रेलवे स्टेशन, फव्वारा चौक, पीलीकोठी, एसपी सिटी कार्यालय, पीएसी, किला, हरथला, पीवीआर चौक, गौर ग्रेसियस, कॉसमॉस अस्पताल, भटावली
4- चार्जिंग डिपो- गांगन तिराहा-फव्वारा चौक-भटावली वाया हरथला
ठहराव - मंडी समिति तिराहा, हिंदुस्तान टाइम्स, लाकड़ी फाजलपुर, गांगन तिराहा, सर्किट हाउस, चौधरी चरन सिंह चौक, साईं अस्पताल, फव्वारा चौक, पीलीकोठी, एसपी सिटी कार्यालय, पीएसी, किला, हरथला, पीवीआर, गौर ग्रेसियस, कॉसमॉस अस्पताल, भटावली
इन दरों से लिया जाएगा किराया
किलोमीटर किराया
0-3 10 रुपये
3-6 15 रुपये
6-10 20 रुपये
10-14 25 रुपये
14-19 30 रुपये
19-30 35 रुपये