फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Transport Corporation will earn Rs 2.5 crore from buses sent for elections

चुनाव के लिए भेजी गई बसों से 2.5 करोड़ रुपये कमाएगा परिवहन निगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will earn Rs 2.5 crore from buses sent for elections
मुरादाबाद। परिवहन निगम चुनाव कार्य के लिए लगातार बसों को बाहर भेज रहा है। सर्दी में मौसम में यात्रियों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम को चुनाव ने संजीवनी दी है। मुरादाबाद परिक्षेत्र से अब तक 48 बसें चुनाव के लिए भेजी जा चुकी हैं। यह सिलसिला मार्च तक लगातार जारी रहेगा। इन बसों के जरिये परिवहन निगम चुनाव के चलते 2.5 करोड़ रुपये से अधिक कमा लेगा। अधिकारियों की मानें तो सवारियां कम होने से फिलहाल अभी तक कोई किल्लत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

चुनाव में भेजी गई प्रत्येक बस के लिए नियत शुल्क 24081 रुपये प्रतिदिन है। बसों के भेजे हुए दो सप्ताह हो गए हैं। अब छह फरवरी को 27 बसें और भेजी जाएंगी। इसके लिए मुरादाबाद, पीतलनगरी, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, चांदपुर और नजीबाबाद डिपो से बसें मांगी गई हैं। पिछले दो माह से सवारियों की संख्या कम होने के चलते परिवहन निगम को बसों की किल्लत का सामना भी नहीं करना पड़ रहा है। मुरादाबाद परिक्षेत्र की तकरीबन 600 बसों के संचालन से सवारियों द्वारा 75 लाख रुपये प्रतिमाह अर्जित होते हैं। अब इससे ज्यादा रुपये परिवहन निगम 20 दिन में कमा लेगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी का कहना है कि बसों के साथ ड्राइवरों को भी भेजा गया है। पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बसों के आवागमन के लिए इन बसों का प्रयोग हो रहा है। प्रतिदिन के हिसाब से तय चार्ज लिया जाएगा। यदि लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों की जरूरत हुई तो कार्यशाला में पर्याप्त बसें हैं, जिनकी मेंटिनेंस का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed